Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार पंजाबी लोबिया मसाला करी
Veg
oi-Staff
पंजाबी रेसिपी लोबिया मसाला करी खाने में बहुत ही जायकेदार होती है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। वैसे तो इसमें सभी पाउडर मसाले ही डाले जाते हैं मगर मेरे पास सूखे मसाले कम पड़ गए थे इसलिये मैंने साबुत मसालों का भी प्रयोग किया है। पंजीबी रेसिपी काफी मसालेदार होती है इसका स्वाद भी काफी बढ चढ कर होता है। आइये जानते हैं पंजाबी लोबिया मसाला करी बनाने की विधि।
RECIPE: दम आलू अमृतसरी
कितने- 2
तैयारी में समय- 4 घंटा
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
1 कप लोबिया
½ इंच पीस अदरक
4 लहसुन की कलियां
1 बडे आकार का प्याज
1 हरी मिर्च
½ कप कटी धनिया
2 टमाटर
1 तेज पत्ता
1-2 लौंग
½ इंच पीस दालचीनी
1 छोटी इलायची
½ चम्मच मिर्च पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच जीरा
½ चम्मच हल्दी
4 ½ कप पानी
2 चम्मच तेल
नमक
विधि-
- लोबिया को रातभर या फिर कुछ घंटो पहले पानी में भिगो दें।
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, उसमें साबुत गरम मसाला डालें।
- फिर जीरा डालें, फिर कुछ देर के बाद प्याज।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें कटी हुई अदरक, लहसुन और मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- अब कटे हुए टमाटर डाल कर मसाले को तब तक पकाएं जब तक कि यह तेल ना छोड़ दे।
- इसके बाद पाउडर मसाले और नमक मिलाएं।
- अब भिगोया हुआ लोबिया डाल कर ऊपर से पानी डालें और कुकर में 8-9 सीटियां आने तक पकाएं।
- एक बार लोबिया पक जाने के बाद उसे उंगलियों से दबा कर चेक कर लें।
- अगर आपको ग्रेवी बहुत पतली लगे तो इसे और पका लें नहीं तो इसमें हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
Story first published: Thursday, January 23, 2014, 12:30 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications
