Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
दिल जीतना हो तो बानइये साग पनीर
साग पनीर बनाने के लिये आप पालक का प्रयोग कर सकती हैं। पालक को मिक्सी में पीस लीजिये, मगर इतना भी मत पीसियेगा कि यह एक बारीक पेस्ट बन जाए। साग पनीर खाने में उतनी ही टेस्टी लगती है जितनी कि काई और पनीर की सब्जी लगती है। अगर आप पनीर खाने और खिलाने के शौकीन हैं तो, घर पर ये साग पनीर बना सकते हैं। साग पनीर बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। साथ ही इसे हल्की आंच पर घंटो पकाइये, मगर तब भी इसका रंग हरा-भरा ही रहता है। तो आइये दोस्तों किसी खास का दिल जीतने के लिये बनाइये साग पनीर।

सामग्री-
1 गड्डी पालक कटा व धुला
1 कप पानी
4 चम्मच घी
1 प्याज
1 इंच पीस अदरक
2 लहसुन
1/4 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच जीरा
1 चम्मच हींग पाउडर
3 चम्मच दही
2 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच नमक
250 ग्राम पनीर क्यूब्स में कटी
विधि-
पालक और 1 कप पानी मिक्सी में डाल कर पीस लें।
कढाई में घी गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन हो जाने तक भूनें।
फिर अदरक और लहसुन पीस कर डालें। 1 मिट तक भूनें, फिर हल्दी, जीरा और मेथी पाउडर डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
फिर इमसें पालक का पेस्ट डालें, थोड़ा चलाएं और फिर दही, नींबू का रस और नमक डालें।
अब इसमें पनीर के क्यूब्स डाल कर हल्के हाथों से चलाएं और जब हो जाए तब सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
