Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शाही मशरूम बिरयानी रेसिपी
बिरयानी एक ऐसी डिश है जो कि घरों में बड़े ही चाव से खाई जाती है। हांलाकि यह चिकन या मटन से बनाई जाती है लेकिन वे लोग जो वेज प्रेमी हैं, उनके लिये आज हम मशरूम बिरयानी की रेसिपी ले कर आए हैं। मशरूम बिरयानी उन्हें भी पसंद आएगी जो नॉन वेज खाना पसंद करते हैं।
Foodpanda Tempting Tuesday Offer: Flat 30% Off On your Bill Coupon Code: PANDA30
मशरूम बिरयानी बनाने के लिये आपको बटन मशरूम की आवश्यकता पडे़गी पर अगर यह उपलब्ध ना हो तो आप किसी भी वैराइटी का मशरूम प्रयोग कर सकती हैं।
मशरूम बिरयानी काफी टेस्टी होती है जो कि परिवार के हर सदस्यों को खास कर कि बच्चों को काफी ज्यादा भाने वाली है। तो आइये देर किस बात की, जानते हैं मशरूम बिरयानी बनाने की आसान सी विधि-
READ: मेथी मलाई मशरूम रेसिपी

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- बासमती चावल- 1 कप 100 ग्राम
- बटन मशरूम- 200 से 250
- प्याज- ½ कप बारी कटे प्याज
- टमाटर- ½ कप बारीक कटे टमाटर
- हरी मिर्च- 1 या 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- पुदीने की पत्ती- ¼ कप
- धनिया पत्ती- ¼ कप
- कडी पत्ती- 8 से 10
- हल्दी पावडर- ½ चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- ¼ चम्मच
- गरम मसाला पावडर- ½ चम्मच
- धनिया पावडर-1.5 चम्मच
- काली मिर्च पावडर - ¼ चम्मच
- तेल- 2 से 3 चम्मच
- नमक- स्वादअुनसार
साबुत मसाले
- जीरा- ¾ चम्मच
- सौंफ- ¾ चम्मच
- दालचीनी- 1 इंच
- लौंग- 2 से 3
- छोटी इलायची- 2 से 3
- तेज पत्ता- 1 छोटे आकार का
विधि -
- सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिये पानी में भिगो कर किनारे रख दें।
- जब तक चावल भीगा रखा है तब तक सभी सब्जियों को काट कर रख लें।
- फिर गैस पर एक बड़ा बरतन चढ़ाएं और उसमें तेल गरम करें।
- बरतन का तला काफी मोटा होना चाहिये नहीं तो चावल जल सकता है।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें सभी सूखे मसाले डाल कर कुछ सेकेंड के लिये भून लें।
- उसके बाद कटी प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- उसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, आधी कटी धनिया और पुदीने की पत्ती, टमाटर और कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
- इसे तब तक सौते करें जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
- उसके बाद इसमें नमक, धनिया पावडर, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और काली मिर्च पावडर मिक्स करें।
- जब सभी मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तब ऊपर से कटे हुए मशरूम डाल कर चलाएं।
- इसे धीमी आंच पर तकरीबन 6-8 मिनट तक पकाएं और बीच बीच में चलाती भी रहें।
- उसके बाद इसमें पानी मिलाएं और फिर चलाएं।
- अब आप इसमें चावल और बाकी का आधा बचा हुआ पुदीना और धनिया पत्ती भी डाल दें।
- बरतन को ढंक दें और आंच को धीमा कर दें।
- इसे बीच में चेक कर लें कि चावल पक गया हो और पानी सूख गया हो।
- अगर आपको लगता है कि पानी सूख गया है और चावल अभी तक नहीं पके हैं, तो ढक्कन खोल कर उसमें आधा कप पानी और मिला दें।
- आपको इसे कई बार चेक करते रहना होगा, नहीं तो चावल जल सकते हैं।
- इसके बाद जब चावल पक जाएं तब इसे ऐसे ही 5 मिनट तक के लिये छोड़ दें और फिर इसे कल्छुल से मिक्स कर दें।
- अब आपकी मशरूम बिरयानी तैयार है।
- इसे प्याज और टमाटर के रायते के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
