Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सिंपल तरीके से पकाइये गुजराती कढी
Veg
oi-Staff
पूरे भारत में कढी के कई लोग दीवाने हैं। यहां पर राज्य बदलते ही कढी का रंग-ढंग और स्वाद भी बदल जाता है। अगर बात पंजाब की करें तो वहां पर बनाई जाने वाली कढी बेसन और दही को मिला कर बनाई जाती है। वहीं गुजरात में कढी में चीनी या गुड डाल कर बनाई जाती है। गुजराती कढी एक सिंपल डिश है जिसे बनाने के लिये ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती।
बस कढी बनाने के लिये आपको इसे धीमी आंच पर पकता हुआ छोड़ना होगा। यह जितनी धीमी आंच पर पकेगी उसका स्वाद उतना ही बढ जाएगा। तो आइये जानते हैं सिंपल सी गुजराती कढी कैसे बनाई जाती है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- बेसन- 2 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1/2 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- पानी- 2 1/2 कप
छौकनें के लिये-
- कडी पत्ते- 5
- जीरा- चम्मच
- राई- चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- सूखी लाल मिर्च- 1
- घी- 2 चम्मच
विधि-
- बेसन, दही और पानी को एक साथ मिला कर फेंट लें।
- इस मिश्रण को एक गहरी कढाई या पैन में डाल कर उबालें।
- फिर इसमें अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, चीनी और नमक मिला कर लगातार चलाएं।
- ग्रेवी को 10 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं और एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें।
- अब एक दूसरे छोटे पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा , राई , कडी पत्ते, हींग और सूखी लाल मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- इस मिश्रण को तैयार कढ़ी में डालें और चलाएं।
- कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Simple Gujarati Kadhi Recipe
Story first published: Thursday, October 24, 2013, 13:02 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications