Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बहुत ही पौष्टिक होती है सिंधी मूंग दाल
Veg
oi-Staff
सिंधी मूंग दाल एक बहुत ही टेस्टी दाल रेसिपी है जो कि सिंधी स्टाइल से बनाई जाती है। इस दाल में टमैटो प्यूरी का अधिक इस्तमाल होता है। दुपहर के खाने में यदि रोटी या चावल के साथ दाल बनाने का मन करे तो आप यह सिंधी मूंग दाल बना सकती हैं। मूंग की दाल काफी ज्यादा पौष्टिक भी होती है। घरों में दाल अधिकतर रोज ही बनाई जाती है तो ऐसे में आप खुद की दाल में थोड़ा वैराइटी ला सकती हैं। किसी दिन अरहर की दाल बनाएं, किसी दिन चने की और फिर किसी दिन मंगी की दाल। यह सिंधी मूंग दाल पेट के लिये भी काफी अच्छी है, इसमें प्रोटीन भी अधिक होता है। आइये जानते हैं कि यह सिंधी मूंग दाल बनाई कैसे जाती है।
ऐसे बनाएं पंजाबी दाल तड़का
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय - 40 मिनट

सामग्री-
- मूंग दाल - 1 कप ( भिगोई हुई)
- हरी मिर्च- 1
- अदरक - 1 चम्मच
- टमैटो प्यूरी- 1/3 कप
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1/3 कप
- नमक- स्वादअनुसार
तड़का लगाने के लिये
- तेल- 1 चम्मच
- कडी पत्ती- 5 पत्ते
- जीरा- 1 चम्मच
- हींग- 1/4 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले मूंग की दाल को साफ पानी से धो कर 20-25 मिनट के लिये भिगो कर रख दें, जिससे वह फूल जाए।
- फिर अदरक और हरी मिर्च को बारीक काटें। टमाटर की प्यूरी बनाएं।
- एक बर्तन में भिगोई हुई मूंग दाल और पानी चढ़ा कर 5 मिनट तक पकाएं। फिर उसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पावडर और स्वादअनुसार नमक डालें।
- फिर दाल को 30 मिनट तक या अधिक पकाएं, जब तक वह अच्छी तरह से पक न जाए।
- जब दाल पक जाए तब उसे हैंड ब्लेंडर से मैश कर दें। आप इसके लिये किसी बड़ी चम्मच का भी इस्तमाल कर सकती हैं।
- उसके बाद दाल में टमैटो प्यूरी और धनिया पत्ती डाल कर तब तक चलाएं जब तक कि दाल में वह अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। इसे 10 मिनट तक पकाएं।
- अब आपकी दाल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है, अब हम इसे छौंकेगे।
दाल में तड़का लगाने की विधि-
- तड़का पैन में तेल गरम करें, जीरा डालें। फिर हींग और कड़ी पत्ती डालें।
- अब इस तड़के को दाल में डाल कर मिक्स करें।
- फिर इसमें थोड़ी सी धनिया पत्ती डाल कर गार्निश करें।
- आपकी सिंधी मूंग दाल खाने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Sindhi Moong Dal Recipe
Story first published: Thursday, November 6, 2014, 15:01 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications
