Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे बनाइये चटपटे सूखे काले चने
चटपटे काले चने भला किसे अच्छे नहीं लगते, यह किसी भी दिन नाश्ते या खाने के रूप में बनाए जा सकते हैं। इसे पूड़ी या पराठे के साथ भी खाया जा सकता है। अगर इन काले चने के साथ कुछ मीठा यानी की हलुवा या खीर आदि मिल जाए तो कहना ही क्या। चलिये आज जानते हैं कि यह सूखे काले चने बनते कैसे हैं।

आवश्यक सामग्री -
काले चने - 2 कप (400 ग्राम)
नमक - एक छोटा चम्मच
तेल - 2 चम्मच
जीरा - आधा छोटा चम्मच
धनियां पाउडर - 1 चम्मच
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा ( पतला पतला कतर लीजिये)
लाल मिर्च - एक चौथाई चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटा चम्मच
हरा धनियां - एक चम्मच
विधि-
सबसे पहले काले चनों को धो कर एक रात के लिये पानी में भिगो दीजिये। अब सुबह चनों को बनाते वक्त उन्हें पानी से निकाल कर फिर धोइये और नमक और आधा कटोरी पानी कुकर में डालिये और उन्हें उबालने के लिये रख दीजिये। कुकर में एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये और गैस बंद कर दीजिये। अब चने निकालिये और उसके बचे हुए पानी को एक किनारे रख दीजिये क्योंकि बाद में वह काम आएगा। अब कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर धनियां पाउडर, अदरक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये चमचे से चलाइये और चने से निकला पानी डाल कर मिला दीजिये, गाड़ा होने तक पकाइये। मसाले में चने डाल कर मिलाइये 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये चने पका लीजिये। चने में हरा धनियां डाल कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
