Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
टेस्टी स्पाइसी नूडल्स
नूडल्स, ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होते हैं। यह टेस्टी होने के साथ साथ हमारे मूड को भी बदल देते हैं। आज कल लोग नूडल्स को इंडो चाइनीज विधि से बनाने लगे हैं। आज जिस नूडल्स को हम बनाना सिखाएंगे उसका नाम है स्पाइसी नूडल्स विध जिंजर एंड वेजिटेबल्स। इस नूडल्स में बहुत सारी सब्जियां पड़ी होती हैं।
इस शानदार नूडल्स को बनाने के लिये सबसे पहले हम इसके लिये सॉस तैयार करेंगे और फिर इसको नूडल्स पर डालें। इसका सॉस बहुत ही टेस्टी होता है जो कि नूडल्स को बहुत ही टेस्टी बना देता है। तो मजे कीजिये और बनाइये स्वादिष्ट मसालेदार नूडलस विध जिंजर एंड वेजिटेबल्स।
कितने- 4
पकाने के समय: 20-30 मिनट
तैयारी का समय: 15-20 मिनट

सामग्री
नूडल्ज़ - 100 ग्राम
गाजर - 2
ज़ुकीनी - 1 बड़ा
हरे प्याज़ - 3
तेल - 1 बड़ा चम्मच
अदरक,पतली स्ट्रिप्स - 4 बड़े चम्मच
लहसुन,कटा हुआ - 3 छोटे चम्मच
तिल का तेल - 1 छोटा चम्मच
फिश सॉस - 2 छोटे चम्मच
पानी - 1 1/4 कप
नारियल का दूध - 1 कप
सोय सॉस - 1 बड़ा चम्मच
थाई रैड करी पेस्ट - 1 1/2 छोटे चम्मच
मूंगफली भुनी हुई और बारीक टुकड़ों में कटी हुई - 1/2 कप
पुदीने के पत्ते - 2 बड़े चम्मच
नींबु का रस - 2 बड़े चम्मच
नमक
विधि-
- सबसे पहले नूडल्स को उबाल कर छान लें और किनारे रख दें।
- गाजर, जुकीनी और रही प्याज को बहुत ही छोटे टुकड़ों में काट कर रखें।
- अब एक बड़ी सी कढ़ाई में तेल गरम करें, आंच तेज कर के उसमें 2 चम्मच अदरक और लहसुन डालें और खुशबू आने तक चलाएं। फिर कटी हरी प्याज, गाजर और जुकीनी को फ्राई करे।
- इसके बाद उसमें फिश सॉस डालें और आंच बंद धीमी कर दें।
- इसके बाद उसमें तिल का तेल, बची हुई अदरक, रेड करी पेस्ट और थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- फिर पुदीने की पत्ती, नारियल दूध, नींबू का रस और भुनी हुई मूंगफली मिला कर आंच बंद कर दें।
- अब दूसरे पैन में रेड चिली ऑयल डाल कर गरम करें, फिर उबले नूडल्स और नमक डालें।
- इसे चलाएं और आंच से उतार दें।
- नूडल्स को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बनाया गया सॉस और सब्जियां डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











