Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार सिंधी दाल
क्या आप अपने बोरिंग मीनू में कुछ जायकेदार और मसालेदार व्यंजन जोड़ना चाहते हैं? अगर हां, तो हम आपकी इस काम में मदद करेंगे। हम भारतीय बिना दाल-चावल खाए बिना नहीं रह सकते। यह एक ऐसा आइटम है जो हमारी खाने की थाली में जरुर रहता है। तो वही बोरिंग सी दाल बनाने से अच्छा है कि आप मसालेदार सिंधी दाल बना कर अपनी जुबान को खुश कीजिये।
मसालेदार सिंधी दाल को बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसमें हमने कुछ स्पेशल मसाले मिलाए हैं और इसमें दो बार चौंक लगाई है। तो चलिये देखते हैं मसालेदार सिंधी दाल बनाने कि विधि-
कितने-3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
चना दाल- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
प्याज- 1
जीरा- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 10
हरी मिर्च- 3
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 1/2 चम्मच
पानी- 3 कप
विधि-
- चना दाल को पानी से साफ कर लें। फिर कुकर में पानी और नमक डाल कर 3 सीटी आने तक पका लें।
- जब दाल पक जाए तब इसे निकाल कर किनारे रख दें।
- अब पैन में तेल डालें, गरम हो जाने के बाद जीरा और आधी कडी पत्ती डाल कर फ्राई करे।
- अब इसमें बीच से कटी हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- अब इस छौंक को गरम गरम दाल के साथ मिक्स कर दें।
- उसके बाद अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- अब दुबारा पैन में 1 चम्मच तेल गरम कर के उसमें जीरा, बची कडी पत्ती, आधी कटी प्याज डाल कर 4 मिनट तक फ्राई करें।
- अब इस मिश्रण को दाल में पलट दीजिये और मिक्स करें।
- दाल को कटी हरी धनिया डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
