Latest Updates
-
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स
मुंबई का फेमस स्प्रिंग डोसा
Veg
oi-Staff
मुंबई का स्प्रिंग डोसा काफी फेमस है। इस डोसे को चाइनीज सेजवान डोसा भी कह सकते हैं क्योंकि इसमें जितनी भी फिलिंग है उसमें से सोया सॉस और वेनिगर आम हैं। साथ ही इसमें ढेर सारी कच्ची सब्जियों के साथ हक्का नूडल्स भी डाला जाता है।
स्प्रिंग डोसा बिल्कुल आम डोसे की तरह बनाया जा सकता है। बस इसमें आलू की जगह पर सब्जियां भरी जाती हैं। आप इसे आराम से घर पर बना सकती हैं, यह टेस्टी डोसा हर किसी को काफी पसंद आएगा।
READ: आंध्रा स्टाइल में बनाइये टेस्टी मूंग दाल डोसा
आइये जानते हैं मुंबई का यह फेमस स्प्रिंग डोसा कैसे बनाया जा सकता है।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामगी-
- 1 कप डोसे का घोल
- 4 चम्मच बटर
- 1 कप कटी प्याज
- 1 कप घिसी पत्तागोभी
- 1 कप गाजर, घिसी हुई
- 1 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी
- नमक और ताजी काली मिर्च, पिसी
- 4 चम्मच टमैटो सॉस
- 4 चम्मच चिली सॉस
- 4 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच वेनिगर
- 1 कप उबला हक्का नूडल्स
- 8 चम्मच बारीक कटी हरी पत्तेदार प्याज
विधि -
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उसमे हल्का सा पानी छिड़कें और कपड़े से पोछ दें।
- तवे पर ¼ डोसे का घोल डाल कर गोलाई में फैलाइये।
- डोसे के बीच में 1 चम्मच बटर, ¼ कप प्याज, ¼ कप पत्तागोभी, ¼ कप गाजर, ¼ शिमला मिर्च, नमक और काली मिर्च डाल कर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें 1 चम्मच टमैटो सॉस, 1 चम्मच चिली सॉस, 1 चम्मच सोया सॉस, ½ चम्मच वेनिगर, ¼ कप नूडल्स और 2 चम्मच हरी पत्तेदार प्याज डाल कर मिक्स करें और कुछ मिनट तक इसे ढंक कर पकाएं।
- उसके बाद इस स्टफिंग को पूरे डोसे पर फैलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि डोसा क्रिस्पी ना हो जाए।
- अब डोसे को फोल्ड करें और 4 भागों में काट कर नारियल चटनी, हरी चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: breakfast recipe indian vegetarian recipes south indian dish veg recipe साउथ इंडियन डिश वेज रेसिपी ब्रेकफास्ट नाश्ता
English summary
Spring Dosa ( Mumbai Roadside Recipes)
Story first published: Monday, August 17, 2015, 11:12 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2015



Click it and Unblock the Notifications