Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
खट्टा मीटा आलू दम
आलू दम भारतीय व्यंजन का एक हिस्सा है। यह सब्जी कई विधियों से पकाई जा सकती है। उदाहरण के तौर पर वेस्ट बंगाल में आलू को ही आलू दम की ग्रेवी बनाने के लिये प्रयोग में लाया जाता है। वहीं पर साउथ में देखे तो ग्रेवी को गाढी बनाने के लिये घिसे हुए नारियल का प्रयोग किया जाता है। आइये देखते हैं आलू दम को बनाने की सरल विधि।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट

सामग्री-
आलू- 5-6 उबले हुए
प्याज- 2
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 3-4
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
घिसा नारियल- 1 चम्मच टमैटो कैचप- 2 चम्ममच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1.5 चम्मच
हरी धनिया पाउडर- 2 चम्मच
लौंग- 1
दालचीनी- 1 इंच
इलायची- 1
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
सूखी लाल मिर्च- 2
तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. प्याज, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिये, चाहें तो उसमें हल्का सा पानी मिला लें।
2. एक कटोरे में पानी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को मिलाइये और किनारे रख दीजिये।
3. एक फ्राइंग पैन में तेल डालिये, उसमें जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, लौंग, दालचीनी और इलायची डालिये।
4. अब पैन में पिसा हुआ गीले मसाले को अदरक लहसुन पेस्ट के साथ डाले और 2 मिनट के लिये हाई फ्लेम पर पकाएं। अब सारे मसाले को पैन में डालिये और अच्छी तरह से मिक्स करें।
5. जब मसाला तेल को छोड़ दे तब उसमें घिसा हुआ नारियल, गरम मसाला और टमैटो कैचप डालें और 2 मिनट के लिये पकाएं।
6. तब तक के लिये उबले हुए आलुओं को छील लें और चार भागों में काट लें। जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें उबले हुए आलू डाल कर 1 मिनट के लिये मिक्स करें।
7. आपका आलू दम पूरी तरह से तैयार है। इसे गार्निश करने के लिये इस पर कटी हुई प्याज और कटी हुई हरी धनिया छिडकिये और रोटी तथा चावल के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
