Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पौष्टिक राजस्थानी टमाटर का सूप
आजकल बारिश का समय तो जाहिर सी बात है कि आपकी तबियत भी नासाज़ रहने लग गई होगी। ऐसे में कुछ ऐसा खाना और पीना चाहिये जो सर्दी-जुखाम की छुट्टी कर दे। इसलिये आज हम आपको बता रहे हैं टमाटर का सूप जो कि राजस्थानी स्टाइल में बनाया जाता है। टमाटर के सूप में कई गुण होते हैं जैसे, हड्डी और दांतो की मजबूती, मोटापा और हार्ट की बीमारी को दूर करे। तो आइये देखते हैं राजस्थानी स्टाइल में टमाटर का सूप कैसे बनाते हैं।
कितने लोगों के लिये- 2
पकाने का समय- 20 मिनट
सामग्री-
टमाटर- 4-5
हरे चने या मूंग दाल- 1 चम्मच (भिगोई हुई
प्याज- 2
लहसुन- 7-8
भुना हुआ जीरा- 2 चम्मच (पाउडर)
काली मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
सूखा पुदीना पाउडर- 1 चम्मच
स्वाद के अनुसार नमक
घी - 2 चम्मच

सजाने के लिये -
हरी धनिया- कटी हुई
बीन्स स्प्राउट- ¼ कप
फेंटी हुई क्रीम- 2 चम्मच
ब्रेड के टुकडे- 2
विधि-
1. टमाटर को धो कर चार भागों में काट लें और प्रेशर कुकर में 4 मिनट सीटी आने तक उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें और मिक्सी में पीस लें, फिर छान लें और एक किनारे रख दें।
2. एक पैन में घी गरम करें, चाहें तो ऑलिव ऑयल भी इस्तमाल कर सकती हैं। अब इसमें मूंग दाल, कटे हुए प्याज, पिसा लहसुन डाल कर मिनट भर भूने। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
3. अब तुरंत ही टमाटर का रस पैन में पलट दें और मध्यम आंच पर 3 मिनट तक पकाएं। लीजिये तैयार हो गया आपका टमाटर का सूप, इसे कटी हुई धनिया, ब्रेड के टुकडों और फेंटी हुई क्रीम से सजा कर परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
