Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी : कैसे बनाएं बेशमेल सॉस पेनी पास्ता
बड़ों से लेकर बच्चों तक शौक से खाएं जाने वाला व्हाइट पास्ते की डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए आज हम आपसे साझा कर रहें है व्हाइट पास्ता का रेसिपी वीडियों और फोटोज की मदद से आप स्टेप बाई स्ट
क्रीमी सॉस और हरी भरी सब्जियों से लबालब, माइल्ड फ्लेवर वाला व्हाइट सॉस पास्ता इन दिनों कर किसी का फेवरेट बना हुआ है। गार्लिक ब्रेड और टोस्टेट हर्ब ब्रेड के साथ इस पास्ते का स्वाद और जमता है। व्हाइट सॉस या बेशमेल सॉस पास्ता असल में इटली की एक पारम्परिक डिश है। इस क्रीमी सॉस में विभिन्न आकार के पास्ता को पकाया जाता है। हालांकि इस रेसिपी में पेनी पास्ता इस्तेमाल किया गया है, लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरह का पास्ता इस्तेमाल कर सकते है। बनने में बहुत आसान इस पास्ते को आप चाहे तो पार्टीज के लिए भी आराम से बना सकते है। इस डिश की न्यूट्रिशयन वैल्यू बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां भी डाल सकती है। इस क्रीमी पास्ता को बनाने के लिए आज हम आपके लिए लाए है, इसी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, फोटोज और वीडियो। जिनकी मदद से आप एक भी स्टेप मिस नहीं कर पाएंगे और आराम से इसे घर पर बना सकते है।
व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी वीडियो

Recipe By: सौम्या सुब्रमणियन
Recipe Type: मेन कॉर्स
Serves: 2-3
-
पास्ता (पेनी) - 1 बाउल
पानी - 3 ग्लास + धोने के लिए
आॅलिव आॅइल - 1टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
मिक्सड हर्ब - ½ टी स्पून
बटर (बिना नमक वाला) - 3 टेबिल स्पून
लहसुन का सूखा पाउडर - 1 टी स्पून
मशहरूम (धुला हुआ और कटा हुआ) - 1 कप
मैदा - 2 टेबिल स्पून
दूध - 1 बाउल
काली मिर्च - स्वादानुसार
ओरिगेनो - 1½ टी स्पून
चीज (कद्दू कस किया हुआ) - 3 टेबिल स्पून + गार्निशिंग के लिए
पार्सले - गार्निशिंग के लिए
-
1. एक गर्म हुए पैन में पानी डालें।
2. एक बार जब यह उबलने लग जाए तो, इसमें आॅलिव आॅईल डाल दें।
3. फिर आधा चम्मच नमक डालें।
4. साथ ही साथ आधा टी स्पून मिक्स हर्ब भी डाल दें।
5. अब इस पानी में पेनी पास्ता डालें।
6. इसे हिलाएं और ढक्कन से ढक दें।
7. इसे 8-10 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे, बीच बीच में हिलाते रहें, जब तक कि पास्ता पूरा पक न जाएं
8. एक बार जब पास्ता पक जाए तो, छलनी से छान कर, पास्ता और पानी अलग कर लें।
9. इसके बाद हाथों हाथ ठंडा पानी डालकर इसे साइड में रख लें ।
10. एक पैन में बिना नमक का सादा मक्खन डालें और इसे पिघलने दें।
11. फिर इसमें लहसुन का सूखा पाउडर डालें।
12. इसके बाद कटे हुए मशहरूम मिक्स करें।
13. पांच मिनिट के लिए इसे मध्यम आंच पर हिलाते रहे, जब तक कि मशहरूम पक न जाए।
14. अब मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
15. दूध डालकर, 1 मिनिट के लिए हिलाएं।
16. इसके बाद, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालें।
17. अब आधा टी स्पून ओरिगेनो डालकर अच्छे से मिक्स करें।
18. अच्छे से हिला कर, 2 मिनिट के लिए पकने दें।
19. अब 3 टेबिल स्पून कसा हुआ चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें।
20. 3-4 मिनिट के लिए पकने दे, ताकि यह गाढ़ा हो जाएं।
21. इसके बाद इसमें पका हुआ पास्ता डालकर बढ़िया से मिक्स करें।
22. इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें।
23. अब इसे कसे हुए चीज और पार्सले से गार्निंश करे।
24. गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. आॅलिव आॅइल इसलिए डाला गया, ताकि पास्ता एक दूसरे से चिपके नहीं।
- 2. आप अपनी इच्छानुसार किसी भी शेप का पास्ता जैसे कि, स्पेगेटी, मैकरॉनी या फिर रैवयोली भी इस्तेमाल कर सकते है।
- 3. पास्ता नीचे से चिपके नहीं, इसके लिए इसे लगातार हिलाते रहें, साथ ही ध्यान रहें कि पास्ता ज्यादा न पक जाए। क्योंकि ज्यादा पकने पर वह टूटने लगेगा।
- 4. आप चाहें तो अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे कि शिमला मिर्च, गाजर या फिर बेबी कॉर्न भी डाल सकते है।
- 5. इस डिश में चीज के बजाय आप ताजा क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते है। ताकि क्रीम गाढ़ी और रीच हो जाए।
- सर्विंग साइज - 1 plate
- कैलोरीज - 339 cal
- फैट - 10 g
- प्रोटीन - 16 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 44 g
- फाइबर - 2 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता
1. एक गर्म हुए पैन में पानी डालें।

2. एक बार जब यह उबलने लग जाए तो, इसमें आॅलिव आॅईल डाल दें।

3. फिर आधा चम्मच नमक डालें।

4. साथ ही साथ आधा टी स्पून मिक्स हर्ब भी डाल दें।

5. अब इस पानी में पेनी पास्ता डालें।

6. इसे हिलाएं और ढक्कन से ढक दें।

7. इसे 8-10 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे, बीच बीच में हिलाते रहें, जब तक कि पास्ता पूरा पक न जाएं

8. एक बार जब पास्ता पक जाए तो, छलनी से छान कर, पास्ता और पानी अलग कर लें।

9. इसके बाद हाथों हाथ ठंडा पानी डालकर इसे साइड में रख लें ।

10. एक पैन में बिना नमक का सादा मक्खन डालें और इसे पिघलने दें।

11. फिर इसमें लहसुन का सूखा पाउडर डालें।

12. इसके बाद कटे हुए मशहरूम मिक्स करें।

13. पांच मिनिट के लिए इसे मध्यम आंच पर हिलाते रहे, जब तक कि मशहरूम पक न जाए।

14. अब मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करें।

15. दूध डालकर, 1 मिनिट के लिए हिलाएं।

16. इसके बाद, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालें।

17. अब आधा टी स्पून ओरिगेनो डालकर अच्छे से मिक्स करें।

18. अच्छे से हिला कर, 2 मिनिट के लिए पकने दें।

19. अब 3 टेबिल स्पून कसा हुआ चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें।

20. 3-4 मिनिट के लिए पकने दे, ताकि यह गाढ़ा हो जाएं।

21. इसके बाद इसमें पका हुआ पास्ता डालकर बढ़िया से मिक्स करें।

22. इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें।

23. अब इसे कसे हुए चीज और पार्सले से गार्निंश करे।

24. गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications