Latest Updates
-
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत
Swiggy पर इस साल भी सबसे ज्यादा ऑर्डर हुई बिरयानी, 1 मिनट में 158 ऑर्डर, यहां देखें रेसिपी
Swiggy most ordered food 2024 : स्विगी ने 2024 में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए फूड्स की डिटेल शेयर की है। कंपनी के मुताबिक, 2023 की तरह इस साल भी बिरयानी नंबर-1 फेवरेट फूड रही, और 1 जनवरी से अब तक 8.3 करोड़ बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर्ड किए गए हैं। इसके साथ ही, डोसा ने भी अपनी जगह बनाई और सबसे पसंदीदा व्यंजनों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा।

सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाला शहर
स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खाने का ऑर्डर तेलंगाना के हैदराबाद से आया, जहां 9.7 मिलियन ऑर्डर दर्ज किए गए। इसके बाद बेंगलुरु (7.7 मिलियन) और चेन्नई (4.6 मिलियन) का स्थान रहा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ज्यादातर लोग बिरयानी ऑर्डर कर रहे हैं। अब जानते हैं, देश की सबसे फेमस बिरयानी कहां मिलती है।
हर मिनट 158 बिरयानी ऑर्डर
स्विगी के अनुसार, हर मिनट 158 प्लेट बिरयानी ऑर्डर की जाती है। हैदराबाद 97 लाख बिरयानी ऑर्डर के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है, जो इसके प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।
टेस्टी बिरयानी बनाने की रेसिपी
सामग्री
बासमती चावल - 1 कप
चिकन/मटन/वेजिटेबल - 500 ग्राम
प्याज (बारीक कटा हुआ) - 2
टमाटर (कटा हुआ) - 2
दही - 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च (कटी हुई) - 2-3
बिरयानी मसाला - 2 टेबलस्पून
हल्दी - 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
तेल - 3 टेबलस्पून
घी - 1 टेबलस्पून
धनिया और पुदीना पत्तियां - 1/4 कप
काजू और किशमिश - 2 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
नमक - स्वाद अनुसार
पानी - 2 कप
विधि
- पहले बासमती चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख लें। फिर,
2 कप पानी में चावल को 70-80% पका लें और छान लें।
- चिकन/मटन/वेजिटेबल को धोकर, अदरक-लहसुन पेस्ट, दही, लाल मिर्च
पाउडर, हल्दी, बिरयानी मसाला और नमक डालकर 30-40 मिनट के लिए मेरिनेट
कर लें।
- एक कढ़ाई में तेल और घी गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर
सुनहरा होने तक भूनें। फिर, हरी मिर्च, टमाटर और मेरिनेट किया हुआ
मांस डालकर पकाएं।
- पका हुआ मांस और चावल एक साथ डालें। धनिया, पुदीना पत्तियां, काजू
और किशमिश डालकर हल्के हाथ से मिला लें।
- बिरयानी में 1/2 कप पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक
पकने दें।
सर्व करें
तैयार बिरयानी को गरमागरम रायते के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications