Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या हुआ अगर नहीं है कोई वेलेंटाइन तो...

ऐसे मनाएं अपना वेलेंटाइन डे-
1.शॉपिंग पर निकल जाएं- शॉपिंग करना भला किसे नहीं पसंद। इस दिन को बोरियत और मायूसी से उबारने का शॉपिंग सबसे अच्छा तरीका है। इस दिन घर में न रह कर आप अपने सिंगल दोस्तों के साथ शॉपिंग पर निकल जाएं और अपने पैसे केवल अपने ही ऊपर खर्च करें। यकीन मानिए इससे आपका मज़ा और भी डबल हो जाएगा।
2.रोमैंटिक फिल्में न देखें- वेलेंटाइन डे के दिन खासतौर पर टीवी के हर चैनल पर रोमैंटिक फिल्म जरुर आ रही होती है। लाख कोशिश करों पर अगर इस पर नज़र न भी जाने वाली हो तो भी चली जाए। इसलिए इस दिन आपको थोडा सा दिल से मजबूत बनने की आवश्यक्ता होगी और किसी भी कीमत पर ऐसे फिल्मों को देखने से बचना होगा।
3.अपने सिंगल दोस्तों से मिलें- यही वक्त है जब आपके सिंगल दोस्त आपके गम को दूर करने में मदद करेगें। वह भी सिंगल और आप भी सिंगल, तो क्यों ना इस दिन कहीं दूर बाइकिंग करने या फिर किसी स्टेडियम में फुटबॉल खेलने ही निकल जाया जाए। चाहें तो एक साथ मिल कर बार में पार्टी भी की जा सकीत है।
4.जरुरतमंद की सहायता करें- अंदर से खुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप किसी जरुरतमंद की सहायता करें। इससे आपको खुशी तो मिलेगी ही साथ ही वह जरुरतमंद बच्चे या फिर बूढ़े-बुजुर्गों की भी सहायता हो जाएगी। इस दिन आप अपने पुराने पड़े कपड़ों को गरीब बच्चों को दे सकते हैं।
5.खुद के लिए पकाएं मन-पसंद डिनर- वेलेंटाइन डे पर भला कोई किसी दूसरे के लिए भोजन क्यों पकाए। इस वेलेंटाइन डे पर किसी और से नहीं बल्कि खुद से प्यार जताएं। खुद के लिए डिनर पका कर उसे अच्छे से प्रस्तुत करें और मज़े ले कर खाएं। अगर आप अपने आपको स्पेशल तरीके से ट्रीट करेगें तो यह रात गम भरी नहीं बल्कि खुशी से भरी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
