Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Father’s Day 2023: पिता बनने के बाद एक पुरुष करता है इतने सारे सेक्रिफ़ाइस
Father's Day 2023- ऐसा माना जाता है कि बच्चों की परवरिश में सबसे ज्यादा रोल मां को होता है, ये बात सही है, लेकिन पिता की अहमियत भी कम नहीं होती है। पिता बच्चों की तरबियत के लिए वो सारे काम करते हैं जो मां नहीं करती है। एक पिता अपने बच्चों को लाइफ के हर उतार चढ़ाव को पार करने की सीख देते हैं। पिता अपने परिवार के लिए बहुत सारे सेक्रिफ़ाइस करते हैं। आइये जानते हैं कि एक पिता बनने पर एक पुरुष को अपने अंदर क्या-क्या बदलाव करने पड़ते हैं, जो उसे एक बेहतर इंसान से बेस्ट डैडी बनाता है-

1. लाइफस्टाइल में बदलाव
जब एक पुरुष पति के बाद पिता बनता है तो उसकी लाइफ स्टाइल बदल जाती है। वो जैसे अभी तक करता आ रहा था उसमें कई सारे बदलाव आ जाते हैं। वो अपनी पुरानी और बुरी आदतों को भी छोड़ने लग जाता है, जो उसे लगता है कि कहीं उसके बच्चे पर इस का असरह ना हो। उसे अपनी पत्नी के साथ भी व्यवहार में बदलाव करना पड़ता है। अगर वो पहले अपनी पत्नी से सीधे मुंह बात नहीं करता था, तो अब एक पिता बनने के बाद उसमें ये सुधार आ जाता है।
एक पुरुष जब पिता बनता है तब वो अपने सारे काम अपने बच्चों की पसंद के हिसाब से करना शुरू कर देता है। प्रायोरिटी बदल जाती है।

2. थोड़ा टफ हो जाता है
एक पिता बनने के बाद पुरुष को थोड़ा सा टफ बनना पड़ता है। पिता होने की जिम्मेदारी एक पिता बखूबी निभाने के लिए घर में अनुशासन बनाता है, रूल्स सेट करता है। जिससे कि उसके बच्चे डिसिप्लिन में रहना सींखे। क्योंकि मां तो बच्चों को अपने लाड से उनकी सारी बातें सुनती है और पैंपर करती है।

3.बच्चों के लिए वक्त निकालना
पिता अपने काम में कितना भी बिजी क्यों ना हो, वो अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए थोड़ा सा समय जरूर निकालता है। पिता इतनी मेहतन सिर्फ अपने परिवार और उनकी खुशियों के लिए करता है। बच्चों के आगे उसकी पसंद-नापसंद सब किनारे हो जाती है। बच्चों के साथ घूमना, शॉपिंग कराना , ये ऐसे काम होते है जो बच्चों के साथ करने में अच्छे लगते हैं, उनको खुश देखकर एक पिता भी खुश होता है। यही वो सारी हैप्पीनेस है जो वो संजो कर रखता है।

4. बच्चों को पैसों की अहमियत सिखाना
एक पिता अपने बच्चों को पैसे की अहमियत भी सिखाता है और ये बहुत ही जरूरी सबक होता है। इस सीख के बल पर बच्चा बड़े होकर सेविंग की राह पर चलता है। क्योंकि एक पिता के तौर पर पुरुष अपने परिवार की जिम्मेदारियों के लिए खुद सेविंग करता है। अपने खर्चों पर कंट्रोल करने वो बच्चों की जरूरतों और ख्वाइशों को पूरा करता है।

5.नींद से प्यार
जब एक पुरुष पिता की जिम्मेदारी पर आता है तो उसकी नींद कम हो जाती है और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जो पति कभी अपनी पत्नी से डिस्टर्ब ना करने के लिए कहता था वही अब अपने बच्चे को नींद में लाने के लिए उसे गोद में लेकर टहलाता रहता है। आधी रात को बच्चे के डाइपर बदलने से लेकर दूध की बोतल बनाने तक पिता अपने जिम्मेदारी निभाता है।



Click it and Unblock the Notifications
