Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
गर्ल्स सिर्फ अपने ही नहीं पार्टनर के मेकओवर पर भी दें ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स
भले ही आपका बॉयफ्रेंड या पार्टनर कितना भी अट्रैक्टिव क्यों ना हो लेकिन कुछ और बेहतर होने की गुंजाइश हमेशा नजर आती है। क्या उसे एक अच्छे हेयर कट की जरूरत है या फिर आप उनसे जबसे मिली हैं, उनका फैशन अब तक वैसा ही है। लेडीज! अब सिर्फ सोचते रहने का नहीं बल्कि स्टेप्स लेने का समय है।
आप उनका फैशन अपडेट करना चाहती हैं लेकिन उनकी फीलिंग्स को हर्ट नहीं करना चाहती? इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर पर ज्यादा जोर डाले बिना उनका मेकओवर करा सकती हैं।

उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाएं
अपने पार्टनर को कॉम्पलिमेंट देकर और उनकी पॉजिटिव चीजें बताकर उनका हौसला बढ़ाएं। क्या आपके पार्टनर के बाल बहुत अच्छे हैं लेकिन नए वार्डरॉब की उन्हें जरूरत है? तो सीधा कपड़ों पर जानें से पहले उनके बालों की तारीफ करें। इससे उन्हें खुद को और बेहतर बनाने का हौसला मिलेगा।

दूसरों से लें प्रेरणा
जब भी आप साथ हों तो दूसरे पुरुषों को उदाहरण के तौर पर दिखाने में शर्म ना करें। जैसे आप कह सकती हैं कि उस आदमी की शर्ट ट्रेंड में चल रही है। ये सुनकर आपका पार्टनर भी खुद अपने स्टाइल के बारे में सोचेगा। अंत में वो आपको ही तो खुश करना चाहता है।

उन्हें दे कुछ संकेत
घर में उन्हें कुछ ऐसे संकेत दें जिससे उनका ध्यान इस तरफ जाए। आप टेबल पर मेन्स फैशन मैगजीन छोड़ सकती हैं। खाली समय में एक बार तो वो उसके पन्ने पलट कर देखेंगे।

हर ट्रिप को बनाएं शॉपिंग ट्रिप
अगर आप साथ में लंच करने के लिए निकले हैं तो क्यों ना उसके बाद किसी मॉल या फिर ऐसी स्ट्रीट पर आप जाएं जहां कपड़ों की ढ़ेरों दुकानें हैं। आपके साथ रहने पर उन्हें शॉपिंग करने में मदद मिलेगी।

बीते समय की याद दिलाएं
जब पहली बार मुलाकात हुई थी तब आप उनके बालों को कितना पसंद किया करती थीं। अपनी पुरानी तस्वीरों को निकालें और बताएं कि पहले ये सब कितना अच्छा था। ऐसा करने से वो खुद ही हेयर ड्रेसर के पास जाने के बारे में सोचने लगेंगे।

उन्हें गिफ्ट्स दें
अगर वो शॉपिंग के दौरान आपकी सलाह नहीं मानते हैं तो इसका एक रास्ता है कि आप अपनी पसंद की चीजें उन्हें तोहफे के रूप में दे दें। आपको उनके बर्थडे, क्रिसमस या किसी फेस्टिवल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप उनके लिए कभी भी एक शर्ट, मॉइश्चराइजर ला सकती हैं जो वो खुद कभी नहीं खरीदते।

उनके दोस्तों को करें शामिल
अगर आपके पार्टनर के दोस्तों का सेंस फैशन के मामले में अच्छा है तो उन्हें अपने प्लान में शामिल करें। उन्हें भी कहें कि वो बदलाव के कुछ संकेत दें।

उनका साथ दें
अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर की स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत है तो वीकेंड पर उनके साथ एक रोमांटिक स्पा का प्रोग्राम बनाएं। ऐसा करने से उन्हें अच्छा महसूस होगा।

आप खुद संभालें कमान
अगर वो सैलून जाने से मना कर देते हैं तो उनके आईब्रो के एक्स्ट्रा बालों को आप खुद हटा दें। अपने घर में ये सब करवाना उन्हें ज्यादा अच्छा लगेगा।

ये मत भूलें की लुक्स ही सबकुछ नहीं होता
अपने पार्टनर का मेकओवर करना मजेदार हो सकता है लेकिन आप जबरदस्ती करके उन्हें असुरक्षित महसूस ना कराएं। अगर आप सच में उन्हें प्यार करती हैं तो इसके पीछे उनकी पर्सनालिटी ही है।



Click it and Unblock the Notifications