Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
साइंस ने भी माना लड़कियों से ज्यादा लड़कों को गॉसिपिंग करने में आता है मजा
अकसर बच्चे, पति या परिवार के लोग महिलाओं के ज्यादा बात करने या गॉसिप करने को लेकर उनका मजाक उड़ाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी ये मुश्किल दूर हो सकती है।हाल ही में सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनैलिटी साइंस में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाओं की तरह पुरुषों को भी गॉसिप करने में मज़ा आता है और वो भी महिलाओं के जितना ही गॉसिप करते हैं।

कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 467 प्रतिभागियों (महिलाओं और पुरुष) की रोज़ाना की बातचीत पर पोर्टेबल रिकॉर्डिंग डिवाइस – इलेक्ट्रॉनिकली एक्टिवेटिड रिकॉर्डर से नज़र रखी। ये सभी प्रतिभागी 18 से 58 साल की उम्र के थे। अध्ययन के दौरान इन प्रतिभागियों की रोजाना की बातचीत का लगभग 12 फीसदी हिस्सा ट्रैक किया गया।
शोधकर्ताओं ने बताया कि 4003 मामलों में प्रतिभागियों ने उन लोगों के बारे में बात की जो उस समय उनके साथ उपस्थित नहीं थे।
रिकॉर्ड की गई गॉसिप को सकारात्मक, नकारात्मक और एकल वर्ग में बांटा गया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने सिलेब्रिटी या जान-पहचान वाले लोगों और व्यक्ति के लिंग के आधार पर गॉसिप का ट्रैक रखा। स्टडी में पाया गया है पुरुष भी महिलाओं की तरह ही गॉसिप करते हैं और एक व्यक्ति पूरे दिन में लगभग 52 मिनट गॉसिप करता है।

इसके अलावा स्टडी में ये भी पता चला कि अधिक उम्र के लोगों से ज्यादा युवा प्रतिभागी नेगेटिव गॉसिप करते हैं। वहीं ज्यादा बोलने वाले एवं मुखर स्वभाव के लोग शर्मीले लोगों की तुलना में ज्यादा गॉसिप करते हैं। गॉसिप के सभी रिकॉर्ड जांचने के बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि तीन-चौथाई गपशप निष्पक्ष थी। हालांकि, नेगेटिव गॉसिप (604 बार) सबसे ज्यादा की गई जबकि पॉजीटिव गॉसिप (376 बार) कम थी। दिलचस्प बात ये थी कि सभी लोगों ने सिलेब्रिटी के बारे में नहीं बल्कि अपनी जान-पहचान वालों के बारे में बात की थी।
इस स्टडी में ये बात भी पता चली कि कम पढ़े-लिखे और गरीब लोगों की तुलना में अमीर एवं शिक्षित लोग ज्यादा गॉसिप करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications