Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
ऑनलाइन डेट से मिलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
ऑनलाइन बात हुई और प्यार हो गया, ये सब आज की डिजिटल दुनिया में कितना नॉर्मल है। अकसर लोग सोशल मीडिया पर बात करने के बाद मिलते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऑनलाइन बात करने और मिलने में बहुत फर्क होता है। इसके लिए आपको थोड़ा होमवर्क करने की जरूरत पड़ेगी। आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपको ऑनलाइन डेटिंग की पहली मुलाकात में काम आ सकते हैं।

मिलने से पहले फोन पर बात करें
कभी-कभी ऑनलाइन प्रोफाइल से असल जिंदगी बिलकुल अलग होती है। जरूरी नहीं है कि चैट पर खूब बाते करने वाला इंसान आपके सामने भी खूब बातें करे। अपने पार्टनर के बारे में जानने के लिए मिलने से पहले फोन पर बात करना अच्छा रहता है।

सुरक्षा का ख्याल
पहली बार किसी से भी मिलते समय आपको अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना है। किसी ऐसे रेस्टोरेंट या कैफे में मिलें जहां भीड़ रहती हो। कम से कम अपने किसी दोस्त को अपने पार्टनर का नंबर और रेस्टोरेंट का नाम जरूर बताकर जाएं।

ऑनलाइन रिसर्च भी है जरूरी
इंटरनेट की मदद से आप अपने पार्टनर के बारे में खूब जानकारी निकाल सकते हैं। सबसे पहले ध्यान दें कि उन्होंने जो भी जानकारी आपको दी है वही अन्य सोशल प्रोफाइल पर है या नहीं। इसके बाद उनकी दिलचस्पी, पसंद और नापसंद के बारे में जानें। इससे आप दोनों एक-दूसरे के बारे में ज्यादा जान पाएंगें।

सही सवाल पूछें
बात की शुरुआत हमेशा किसी अच्छे सवाल से करनी चाहिए। आप कैफे की तारीफ या जिंदगी में उनके लक्ष्य के बारे में पूछने से शुरुआत कर सकते हैं। इससे आप दोनों एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करेंगे। बहुत ज्यादा पर्सनल सवाल पूछने से बचें।

पैसों की बात
आपको पहली और अपनी हर डेट पर बिल को शेयर करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। इससे अगर आप दोबारा उस इंसान से ना भी मिले तो भी आपके दिल में कोई ग्लानि नहीं रहेगी।

अच्छा समय बिताएं
डेट पर मिलने की वजह तो यही है कि आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताना चाहते हैं। इस बात को ध्यान में रखें। ज्यादा सज-संवरकर ना जाएं और जैसे हैं वैसे ही रहें। पार्टनर के दिमाग में क्या चल रहा है, आप दोबारा मिलेंगे या नहीं, इन सबके बारे में सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

समझने के लिए समय लें
हम में से कई लोग पहली मुलाकात के बाद ही उस इंसान के बारे में अपनी सोच बना लेते हैं जबकि ये सही नहीं है। पहली डेट पर सब कुछ नहीं बल्कि कुछ ही बातें पता चलती हैं। मान लीजिए आपको आपका पार्टनर बोरिंग लगा हो लेकिन असल में वो इंट्रोवर्ट भी हो सकते हैं। इसलिए उनके बारे में कोई राय बनाने से पहले समय लें।



Click it and Unblock the Notifications
