Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
दोस्त को ब्रेकअप से उबरने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ब्रेकअप के दर्द से गुजरना कोई आसान बात नहीं है लेकिन अगर आपके पास दोस्तों का साथ हो तो दर्द थोड़ा कम हो जाता है। सिर्फ एक दोस्त ही है जो ब्रेकअप के बाद आपके दर्द को समझ सकता है। अगर आपके किसी दोस्त का ब्रेकअप हो गया है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस दर्दभरी स्थिति से उबरने में उनकी मदद कर सकते हैं।

उनकी बात सुनने की कोशिश करें
ऐसी स्थिति में हर इंसान को एक ऐसा दोस्त चाहिए होता है जो उसकी बात को ध्यान से सुनें। अगर आपका फ्रेंड बात करने से मना कर देता है तो भी उसे अकेला ना छोड़ें बल्कि उसका दिल अपनी बातों से बहलाने की कोशिश करें। दोस्त से खुलकर बात करना, ब्रेकअप की वजह बताना और अपने दुख को साझा करना एक अच्छी थेरेपी मानी जाती है।

आलोचना ना करें
ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने दोस्त की आलोचना करने से बचना चाहिए। दोस्त होने के नाते आपको उनकी गलतियां जरूर बतानी चाहिए लेकिन सही समय पर, ब्रेकअप के तुरंत बाद इन चीजों पर बात करने से बचना चाहिए। अपने दोस्त को आशावादी बनाएं। ऐसी चीजों के बारे में बात करें जो उन्हें खुश रखती हैं और उनके ब्रेकअप से उनका ध्यान हटा सकती हों।

पसंद के काम करने के लिए कहें
अपने दोस्त को वो सब करने के लिए कहें जो वो हमेशा से करना चाहते थे या जिसमें उन्हें मजा आता है। इससे उनका सारा ध्यान अपनी लव लाइफ की बजाय वर्तमान पर रहेगा और इससे उन्हें पुरानी बातों को भूलने में भी मदद मिलेगी। जब कोई व्यक्ति अपनी पसंद का काम करता है तो इससे उसे संतुष्टि और आनंद का एहसास होता है। इससे व्यक्ति को खुद ही अपने जख्मों को भरने में मदद मिलती है।

जरूरत पड़ने पर काम में मदद करे
कई बार हम इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि हर किसी के पास सब कुछ नहीं होता है। ब्रेकअप का इंसान के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। कई लोग तो खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं जिन्हें अकसर दोस्त या रिश्तेदार अनदेखा कर देते हैं। इसलिए बेस्ट फ्रेंड होने के नाते आपका ये फर्ज बनता है कि जरूरत पड़ने पर आप अपने दोस्त की प्रोफेशनल मदद करें। ऐसी स्थिति में आप अपने दोस्त को अनुभवी काउंसलर के पास ले जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
