Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
लॉकडाउन के दौरान ससुराल में बिताना पड़ रहा है समय, वर्किंग वूमेंस के लिए काम आएंगी ये सलाह
दुनियाभर में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा दिया है। भारत में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है। बचाव के लिए लोगों से घर पर ही रहने की अपील की गयी है। दफ्तर जाने वाले लोगों को संभव होने पर घर से ही काम करने के लिए कहा गया है। अचानक लॉकडाउन लग जाने से जो लोग जहां हैं, वहीं रह गए हैं। इस स्थिति में न्यूक्लियर फैमिली में रहने की आदी लड़कियों को अपने ससुराल में रहना पड़ रहा है। कई वर्किंग महिलाओं को लॉकडाउन का ये समय अपने सास ससुर के साथ एक घर में बिताना पड़ रहा है। इस दौरान आपको सीखना होगा कि कैसे अपने रिश्ते की हिफाजत की जाए।

बातचीत है सबसे अहम कड़ी
अगर आप चाहती हैं कि ससुराल पक्ष और आप एक दूसरे को खुले दिल से स्वीकार कर ले तो उसकी शुरुआत बातचीत से ही होगी। चीजों को अपने मन में ही दबा कर न रखें। उनके किसी कदम से आपको अजीब महसूस हुआ हो तो उस बारे में बात करें। इससे रिश्ते में कड़वाहट आने की संभावना नहीं रहती है। ये भी याद रखें कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने से आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। वहीं किसी बात को सोच सोचकर घुटन में रहने से आपकी ही तबियत खराब होगी।

फ़्रस्ट्रेशन से बचने के लिए स्वीकार करना सीखें
अगर आप अपने ससुराल के सदस्यों को परिवार की तरह स्वीकार कर लेंगे तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा। लॉकडाउन के इस समय में साथ रहने के दौरान आपको बात-बात पर उनकी रोकटोक करने की आदत अटपटी लग सकती है। इससे बचने के लिए आप हो सकता है दिखावा करना शुरू कर दें। मगर समय बीतने के साथ आपकी झुंझलाहट बढ़ती जाएगी। इससे हो सकता है आप आगे चलकर उनके साथ रहने का विचार भी अपने मन में न लाएं। भविष्य में यदि रिश्ते में वही मिठास चाहती हैं तो अपने ससुराल के सदस्यों को उनकी आदतों के साथ स्वीकार करें और इस समय थोड़ा एडजस्ट करें।

सास ससुर की इच्छाएं भी सुनें
आपकी किसी इच्छा पर जब कोई गौर नहीं करता तब आपको कैसा लगता है? अपने सास और ससुर के बारे में भी सोचें। उनकी छोटी छोटी इच्छाओं को सुनें और उनका आदर करें। उनके चेहरे पर आयी खुशी को देखकर आपको भी सुकून मिलेगा। ये भी याद रखें कि उनको आपसे भी कई उम्मीदें हैं।

जानें उनकी पसंद-नापसंद
ये एक ऐसा समय मिला है जिसमें आप अपने सास ससुर की पसंद-नापसंद के बारे में जान सकती हैं। शादी से पहले आप अपने माता पिता को खुश रखने के लिए हर तरह के प्रयास करती थीं, एक छोटी सी कोशिश करके फिर से आप एक नए और मजबूत परिवार की नींव ससुराल में भी रख सकती हैं। यकीन मानिये ऐसा करके आप अनबन से बच सकती हैं। आपके इस रूप को देखकर आपके पति को भी खुशी मिलेगी।

लॉकडाउन एक पड़ाव
आप अच्छी तरह से जानती हैं कि ये स्थिति हमेशा नहीं रहने वाली है, मगर इस से बचकर रहना बहुत जरुरी है। इस मुश्किल वक्त में आपको एक दूसरे का साथ देने की जरुरत है। आप अपनी व्यक्तिगत परेशनियों को लेकर ही न रोएं, बल्कि कोरोना से बचाव करने पर ध्यान दें। इसी में आपकी और आपके परिवार की भलाई है।



Click it and Unblock the Notifications
