Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
फ्लर्टिंग करने से पहले जानें कि वो आपके लिए सही है या नहीं
फ्लर्टिंग को लोग अक्सर बुरा ही मानते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। दरअसल, जब आप अपने पार्टनर के साथ हेल्दी फ्लर्टिंग करते हैं तो इससे आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होता है। हालांकि, कई बार लोग फ्लर्टिंग करते समय यह जान ही नहीं पाते हैं कि वह वास्तव में हेल्दी है या फिर वे फ्लर्टिंग करते हुए अपनी लिमिट्स क्रॉस कर रहे हैं।
हो सकता है कि आप भी अक्सर इसी कशमकश में रहते हों। वास्तव में फ्लर्टिंग कई तरह की होती हैं और जब आप फ्लर्टिंग करते हुए अपनी लिमिट्स क्रॉस कर जाते हैं तो यह आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के लिए सही नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हेल्दी व अनहेल्दी फ्लर्टिंग के बारे में अंतर बता रहे हैं-

हेल्दी फ्लर्टिंग में लिमिट्स नहीं होती है क्रॉस
यह हेल्दी और अनहेल्दी फ्लर्टिंग के बीच का मुख्य अंतर है। जब आप हेल्दी फ्लर्टिंग करते हैं तो ऐसे में आपको अपनी सीमाओं के बारे में पता होना चाहिए। आप अपने पार्टनर या किसी अन्य व्यक्ति की तारीफ करते हैं, लेकिन उस दौरान अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखते हैं। साथ ही अपने शब्दों के चयन पर भी ध्यान देते हैं। वे ऐसे किसी भी शब्द का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिससे ओछापन या अभद्रता झलकती हो। इस दौरान फ्लर्टिंग करते हुए व्यक्ति शारीरिक स्पर्श नहीं करता है या किसी भी तरह के भद्दे कमेंट नहीं करता है। लेकिन अनहेल्दी फ्लर्टिंग करते हुए व्यक्ति किसी भी तरह की लिमिट्स को नहीं समझता है।
हेल्दी फ्लर्टिंग का नहीं होता कोई गोल
जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ हेल्दी फ्लर्टिंग करता है तो इसके पीछे उसका कोई खास मकसद या गोल नहीं होता है। इस दौरान दोनों ही व्यक्ति बस कुछ वक्त एक-दूसरे के साथ में अधिक खुश महसूस करते हैं। जरूरी नहीं है कि आप जिसके साथ फ्लर्टिंग करें, उसके साथ आप एक रिलेशन में भी आ जाए। बस आपको किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में कुछ अच्छा लगा और बस आपने उसकी तारीफ की। लेकिन एक अनहेल्दी फ्लर्टिंग करते हुए व्यक्ति का मुख्य उद्देश्य होता है कि वह सामने वाले व्यक्ति के साथ हुक अप करे।
हेल्दी फ्लर्टिंग में आती है अच्छी फीलिंग
अगर आप किसी के साथ हेल्दी फ्लर्टिंग करते हैं तो इसका अहसास सामने वाले व्यक्ति को भी होता है। उसके चेहरे पर एक स्माइल होती है और वह आपके बारे में अच्छी राय कायम करते हैं। लेकिन अगर आप अनहेल्दी फ्लर्टिंग करते हैं तो इससे सामने वाले व्यक्ति को भी अजीब लगता है। उसके मन में यही इच्छा होती है कि वह जल्द से जल्द इस सिचुएशन से बाहर निकल जाए। ऐसे में व्यक्ति कभी भी आपके साथ दोबारा वक्त बिताने की इच्छा नहीं रखता है।
अकेला होना जरूरी नहीं
अगर एक व्यक्ति आपके साथ हेल्दी फ्लर्टिंग कर रहा है तो इसका सीधा सा अर्थ है कि उसके मन में कुछ भी गलत नहीं है। ऐसे में उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप अकेले हैं या नहीं। हो सकता है कि वह व्यक्ति सबके सामने भी आपकी तारीफ करने से ना चूके। लेकिन जब व्यक्ति अनहेल्दी फ्लर्टिंग करता है तो इसका अर्थ होता है कि उसके इरादे ठीक नहीं हैं। ऐसे में वे आपके अकेले होने का इंतजार करते हैं और जब आप अकेले होते हैं, तभी आपके करीब जाकर अप्रोच करते हैं।
शादी के बाद भी नहीं खत्म होती हेल्दी फ्लर्टिंग
हेल्दी फ्लर्टिंग करने का अर्थ है कि आपको किसी व्यक्ति में कुछ पसंद आया और आपने उसकी तारीफ की। इस तरह की फ्लर्टिंग समय के साथ खत्म नहीं होती है। चूंकि आपका मकसद कुछ हासिल करना नहीं होता है, बल्कि आप जो भी कहते हैं तो पूरे मन से कहते हैं। यही कारण है कि कमिटमेंट में आने के बाद या फिर शादी के बाद भी इस तरह की फ्लर्टिंग खत्म नहीं होती है। जबकि अनहेल्दी फ्लर्टिंग में आपका उद्देश्य सामने वाले व्यक्ति को हासिल करना होता है, इसलिए जब एक बार आपका उद्देश्य सफल हो जाता है, तो उसके बाद उनकी फ्लर्टिंग की आदत खत्मक हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
