Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्यार में पड़ने से पहले ये बातें जरूर जान लें

जरुरी बातें जाने-
1. चरित्र- इस मुख्य बात की कोई परिभाषा ही नहीं है। इससे पहले कि आप जानना चाहें कि यह व्यक्ति कौन है, तो बेहतर होगा कि आप यह जाने कि वह क्या है। इसके लिए आप उसके ग्रुप को जानें और देखें की वह जिन लोगों के संर्पक में हैं वह लोग कौन और कैसे हैं। अगर वह फ्रैंक हैं और अपने हर अच्छी-बुरी चीज़ के बारे में आपसे कभी कुछ नहीं छुपाते तो हम कहेगें की आप बहुत लकी हैं।
2. शैक्षिक योग्यता- बस एक अच्छा इंसान होना ही आपके बच्चों और आपको सपोर्ट करने के लिए काफी नहीं है। शैक्षिक योग्यता ही आजकल के दौर में किसी भी व्यक्ति की पहचान होती है। अगर उसके पास सही ज्ञान है तो वह आपके परिवार की और बच्चों की हर जरुरत को समझेगा और उसको उसी ढंग के साथ हल करेगा।
3.पारिवारिक पृष्ठभूमि- कोई भी आदमी जो अच्छे परिवार में पला बढा होगा वह जाहिर सी बात है कि दूसरों को भी वैसे ही सम्मान देगा जैसे वह अपने परिवार के लोगों को देता आ रहा है। वह हर रिश्ते की हर गहराई और बंधन को अच्छे से समझेगा। साथ ही वह अपनी बातों का धनी होगा।
4.पैसों से संपूर्ण- भले ही कई लोगों के लिए पैसा महत्व न रखता हो पर पैसा बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आपको आजादी और खुशी के साथ अपना जीवन व्यतीत करना है तो पैसा उसमें बहुत अहम रोल अदा करता है। पैसे के नाम पर समझौता बिल्कुल भी संभव नहीं है क्योंकि यह जीवन केवल आप और उनके लिए ही नहीं है बल्कि इस जीवन से आपके बच्चे और परिवार भी जुड़े हुए हैं।
5.लुक और फैशन की समझ- कुछ लोग यह मानते हैं कि शादी करने के लिए चेहरा, व्यक्तित्व, और फैशन की समझ होना बहुत जरुरी है। यह भी एक मुख्य बिंदू है, अगर आप किसी आदमी से शादी करने जा रही हैं तो।



Click it and Unblock the Notifications
