Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप भी प्यार में हैं तो जानिए कैसा ये प्यार है?
[सोनिका मिश्रा] पहली नज़र में कैसा जादू कर दिया... क्या आजकल आपका दिल भी यही गाना गाने को करता है, क्या किसी की एक झलक देखने के लिए आप भी सुबह से शाम तक बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्या किसी को देकर आप अपने आस पास की दुनिया को भूल जाते हैं? क्या किसी को सोचकर आप बिना किसी बात मुसकुरा देते हैं? अगर इनमें से किसी भी एक सवाल पर आपका जवाब हां है तो सतर्क हो जाइए आप प्यार में डूब गये हैं।

प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो इंसान को उसकी ज़िंदगी के मायने सिखा देती है पर कभी कभी ये फीलिंग एक ऐसे मोड़ पर ले आती है कि उसे ऐसा लगने लगता है कि शायद कुछ गलत हो गया वो सोचने लगता है कि सच में उसे प्यार हुआ है या सब कुछ सिर्फ एक आकर्षण था।
कहीं आप भी किसी तरह के आकर्षण को प्यार समझ धोखा न खा जाए, इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि क्या है सच आपके प्यार का? प्यार तो एक एहसास है जो हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है मगर क्या आप जानते हैं कि ये प्यार भी कई तरह का होता है। तो आईये जानते हैं कि आपका प्यार किस तरह का है और इसके सफल होने के कितने चांस हैं।
आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि किसी को देखते ही वो उसके प्यार में पागल हो गए। उनकी रातों की नींद और दिन का चैन लुट गया। अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियल्स मे आपने इस तरह के प्यार में पड़ते और फिर उस प्यार में पागल होते देखा होगा। इसे लव एट फर्स्ट साइट कहते हैं। यानि की पहली नज़र का प्यार। ये प्यार आमतौर पर इंसान के लुक्स, उसकी बॉडी लैंग्वेज पर निरंतर करता है।
दूसरी तरह का प्यार है हैबीच्युअल लव यानि कि वो प्यार जो एक्चुअली में प्यार ना होकर आपकी आदत में होता है। अक्सर इस तरह का प्यार दोस्तों के बीच होता है, क्योंकि एक दूसरे के साथ वो वो इतना वक्त गुज़ारते हैं कि उन्हें एक दूसरे की आदत हो जाती है और इस आदत को कभी-कभी वो प्यार समझ बैठते हैं।
और लास्ट टाइप का लव है ट्रू लव यानि की प्यार जो न किसी के लुक्स पर निर्भर करता है न किसी की आदत पर ये प्यार सिर्फ डिपेंड करता है एक दूसरे के बीच की अंडरस्टैंडिंग पर, रिस्पैक्ट करते और पूरी ज़िदगी साथ निभाने के लिए सबसे जरुरी चीज़ यानि की सच्चे प्यार पर। ट्रू लव होने में थोड़ा वक्त लगता है। यानि किसी को देखते ही सच्चा प्यार नहीं होता क्योंकि किसी को देख कर जो प्यार होता है अक्सर वक्त के साथ वो खत्म हो जाता है। पर किसी को जानने और समझने के बाद जो प्यार होता है वो ज़िंदगी भर उतना ही सुकूनभरा रहता है जैसा कि धूप के बाद किसी पेड़ की छांव।
प्यार करना और अपने प्यार से ही शादी करना हर इंसान की चाहत होती है और उस प्यार में अगर एक रिसपैक्ट और अंडरस्टैंडिंग हो तो ज़िंदगी और खूबसूरत हो जाती है। तो पहचानिए अपने प्यार का सच और फिर कीजिए फैसला की आपकी ज़िंदगी क्या चाहती है किसी की खूबसूरती, कभी न छूट सकने वाली आदत या फिर एक सुकून भरा एहसास।



Click it and Unblock the Notifications
