Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्लफ्रेंड मुंह फुला ले तो उसे ऐसे मनाएं
आपने एक छोटा सा मजाक किया और आपकी गर्लफ्रेंड मुंह फुला कर दूसरे कोने में बैठ गई। आप बार-बार उसे मनाने की कोशिश कर रहें हैं लेकिन वह है कि कुछ सुनने को तैयार ही नहीं हो रही। तो चिंता मत कीजिये क्योंकि किसी भी रिलेशनशिप में इस तरह का रुठना मनाना तो चलता ही रहता है। लेकिन यह तनाव ज्यादा बढने ना पाए इसके लिये आपको ही पहल करनी पडे़गी। अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिये अपने काम से थोड़ा सा समय निकालिये और उससे प्यार का एक वाक्य बोल कर देखिये। अगर आपको नहीं पता कि उससे क्या बोलना है तो नीचे दिए इस लेख को जरुर पढिये।

ऐसे पटाएं रूठी गर्लफ्रेंड को -
1. प्लीज मुझे माफ कर दो- यह एक बहुत ही आम और सबसे उत्तम लाइन है किसी भी रुठी हुई गर्लफ्रेंड को शांत करने के लिये। बस आपको इस बात को मानना पड़ेगा कि इस झगड़े में आप की ही गलती है। माफी मांगने से आपकी इज्जत उसकी आंखों में बढेगी। लड़ाई को सुल्झाने के लिये वाक्य के आगे प्लीज शब्द लगाना ना भूलें। यह वाक्य बोलने से आपकी गर्लफ्रेंड का दिल कुछ ही सेकेंड में पिघल जाएगा।
2. पुरानी बातों को भूल जाओ- आपको इस लडाई-झगडे वाले मूड से बाहर निकल कर थोड़ा सा रिलैक्स करना चाहिये। पुरानी बातों को दिमाग में रखने से केवल तनाव ही होगा और बाद में आपका रिलेशनशिप और भी ज्यादा बिगड जाएगा। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका रिश्ता आपकी गर्लफ्रेंड से बिगडे तो उससे जा कर यह वाक्य बोलें। अगर सामने जा कर बोलने की हिम्मत नहीं पड़ रही है तो आप उसे लेटर लिख सकते हैं या फिर मोबाइल पर टेक्स लिख कर भेज सकते हैं। टेक्स लिखने के बाद स्माइली बनाना मत भूलियेगा।
3. ओके! मैं इस बात को हमेशा दिमाग में रखूंगा- अगर वह आपकी गलती की वजह से गुस्सा है तो इस बात को कभी मत झुठलाएं। बहंस करने या फिर गलती ना मानने की वजह से लड़ाई रबर बैंड की तरह खिंचती चली जाएगी। एक छोटी सी लडाई रोकने के लिये आप ये वाक्य बोलकर सब कुछ सही कर सकते हैं। इससे आपकी गर्लफ्रेंड को अपनी महत्वता का गहरा एहसास होगा।
4. तुम गुस्से में और भी ज्यादा हॉट लगती हो- यह एक तरह की प्रभावशाली लाइन है जिसे आप आखिर में इस्तमाल कर सकते हैं। खुद को एक सेकेंड के लिये रोमैटिंक बना लीजिये और उसके कानों के पास जा कर यह वाक्य धीरे से बोल दीजिये। खुद को हॉट सुन कर वह पल भर में पिघल जाएगी। लेकिन हां, वाक्य बोलते समय ध्यान रहे कि यह पूरी तरह से नेचुरल लगे। अगर आप थोड़ा फनी टाइप के इंसान हैं तो जब गर्लफ्रेंड का मूड सही हो जाए तब उसकी टांग खींच कर माहौल को थोड़ा खुशमिजाज बना दीजिये और प्यार की लौ को जिंदगी भर के लिये जला कर रखिये।



Click it and Unblock the Notifications
