Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
35 की उम्र में भी क्यूं हैं आप सिंगल? जानिये कारण
आप किसी ऑफिस पार्टी या फिर दोस्तों के साथ एक शाम बिताने जाते हैं। वहां पर आप देखते हैं कि आपके सभी दोस्तों के साथ कोई न कोई पार्टनर मौजूद है जिसके हाथों में हाथ डाले वह बातें कर रहा है। आप खुद के बारे में सोंचते हैं कि आखिर आप ही क्यूं इन सब के बीच में हमेशा अकेले पड़ जाते हैं। आखिर ऐसा क्यूं है कि आप अभी तक अकेले हैं और आपके दोस्तों के पास उनका मन चाहा प्यार है। आप 35 साल के हो चुके हैं और आप इतने बिजी रहते हैं कि अभी तक आप किसी लड़की के साथ डेट पर नहीं गए।
क्या आप उनमें से एक हैं जो सोंचते हैं कि दूसरे लोगो को कैसे पार्टनर मिल जाती है? हम में से ऐसे कई लोग हैं जो इतने बिजी रहते हैं कि किसी भी रिश्ते में पड़ना उनके लिये संभव नहीं होता और जब वे घर लौटते हैं तो उनके सुख-दुख को बांटने वाला कोई नहीं होता। क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि आप उन बदकिस्मत लोगो मे से एक हैं जिसे कोई गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या पार्टनर नहीं मिल सकता? क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने के बारे में सोचा है? तो अगर आप अभी तक इसका कारण नहीं ढूंढ पाएं हैं तो हम इसका कारण आपको समझाते हैं।

35 की उम्र में भी क्यूं हैं आप सिंगल? जानिये कारण
1. नेटवर्किंग तेज न होना - आपकी दिनचर्या कैसी है? आप अपने पुराने दोस्तों से कितनी बार मिलते हैं और उनके साथ कितनी बार पार्टी, पब या मौज-मस्ती करने के लिये जाते हैं? क्या आपके जरुरत के समय आपका कोई दोस्त मौजूद होगा। इसके बारे में सोचिये और आपको अपना जवाब खुद मिल जाएगा।
2. वीकेंड हमेशा बोरिंग जाना - अगर आपका वीकेंड रोज के दिन की तरह बीतता है और आपका अपने दोस्तों के साथ उस दिन कोई खास प्रोग्राम नहीं होता तो , सचमुच किसी भी रिलेशनशिप मे पड़ने के लिये आप एक बिजी इंसान हैं।
3. शाम का आनंद नहीं लेना - आप थके हारे ऑफिस से आते हैं और आपको जरा सा भी समय नहीं मिलता कि आप इस सुहावनी शाम को किसी स्पेश के साथ बाहर बिताएं। ये दिनचर्या बताती है कि आप लाइफ का बिल्कुल भी आनंद नहीं लेते। आप की जगह पर अगर कोई दूसरा सिंगल लड़का या लड़की होती तो वह इस मौके का फायदा जरुर उठाता या उठाती।
4. यात्रा करने में ज्यादा समय बिताना- आपका काम आपसे काफी यात्राएं करवाता है और आपके पास अपने करीबी लोगो से बात करने का समय नहीं है। आपने अपने दोस्त से वादा किया था कि आप उसकी पार्टी में जरुर आएंगे लेकिन काम आ जाने की वजह से आप यात्रा पर निकल गए । तो आपके लिये जानना जरुरी है कि किसी भी रिश्ते के लिये समय का होना अति आवश्यक है।
5. किसी नए से दोस्ती न करना - ऐसे कई लोग हैं जिन्हें उन लोगों कि तलाश होती है जो अपनी जिंदगी में अच्छे से सेटेल हो चुके हों। मगर आप हैं कि किसी सोशल गेदरिंग में जाना ही नहीं चाहते।
यदि आपने इन बातों को अपनी पूरी जिंदगी में महसूस किया है तो, समय आ चुका है कि आप खुद को बदल लें। प्यार में रहने की फीलिंग दुनिया में किसी भी फीलिंग से अलग होती है इसलिये खुद में कुछ बदलाव कीजिये और प्यार में जितनी जल्दी हो सके डूब जाइये।



Click it and Unblock the Notifications
