Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
नहीं करनी चाहिये ब्रेकअप के बाद ये 10 चीजे़
ब्रेक अप आपके जीवन का सबसे ज्यादा सदमा पहुँचाने वाला चरण हो सकता है! या, सबसे ज्यादा आंख खोलने वाला! आश्चर्यचकित हो गए न? अपने ब्रेक अप को एक सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से देखने का दृष्टिकोण आपका होता है। ब्रेक-अप के तुरंत बाद दो महत्वपूर्ण गलतियां हैं, जो लोग जरूर करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक इसका दर्द झेलना पड़ता है।
रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद मन की शांति को खोजने के लिये इन ब्रेक-अप रूल्स को फॉलो करें और जान लें कि ब्रेकअप के बाद आपको क्या नहीं करना है।

1. अनियमित डेटों पर जाना:
हाँ, आगे बढना निश्चित रूप से उचित है, और वो भी किसी मजेदार और रोचक व्यक्ति से मिलना! लेकिन सिर्फ अपने अतीत के संबंध को खत्म करने के लिए अनियमित डेटों पर जाने के लिए एक बड़ा वाला ना-ना है। यहां तक कि इसके बारे में सोंचियेगा भी मत। इससे सिर्फ भ्रम की स्थिति को बढ़ावा मिलेगा और शायद मामलों को उलझाने के लिए यह एक गलत कदम होगा।

2. बीते हुए वक्त में रहना:
उसके बारे में, जो कुछ उसने कहा, वो सब जो आप लोगों ने एक साथ किया था और साथ बिताए गए महत्वपूर्ण क्षणों के बारे में सोंचना। यह आपको सिर्फ अवसाद में ढकेलेगा। बजाय इसके, वर्तमान के बारे में सोंचे। या इससे बेहतर होगा, कि भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें!

3. अपनी प्रेमिका को कॉल करना:
आपके पास उसका नंबर होगा। लेकिन चूंकि अब वह आपकी प्रेमिका नहीं है, इसलिए सबसे अच्छा होगा कि उसके नंबर को डिलीट की गई सूची में भेज दें। उसके फोन करने के लिए अपने आप को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, कि अपने फोनबुक से उसके नंबर को पूरी तरह से हटा दें।

4. खुद को अकेला रहने दें:
कुछ समय अकेले बिताना एक अच्छा विचार है। इससे अपको यह सोंचने में, कि क्या गलत हुआ था और कुछ आत्म - मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी। हालांकि, अपने आप में ज्यादा समय रहना बहुत अच्छी तरह से अकेलेपन में ले जा सकता है! बजाय इसके कि, दोस्तों और परिवार के साथ बाहर रहें! इससे अधिक उपचारात्मक कुछ नहीं हो सकता है।

5. चरम या ज़रूरत से ज़्यादा लिप्त रहना:
बहुत ज्यादा चॉकलेट खाना या बहुत ज्यादा शराब पीना एक रोमांटिक ब्रेक अप के सामान्य नतीजे हैं। इन बुराइयों से दूर रहें। इन चीजों में गहराई से लिप्त होने से बचने के लिए पहले से ही इनके संकेतों की जाँच करें!

6. अगली मिलने वली लड़की के साथ प्यार में पड़ना:
जब पहली आपके दिल को रोता हुआ छोड़ देती है तब दूसरी महिला के मीठे शब्दों और इश्कबाज़ी के इशारों में बह जाना बहुत आसान होता है। तथापि, याद रखें कि एक बार फिर से प्यार में पड़ना - सबसे बुरी बात है - और वो भी जीवन में आने वाली अगली ही लड़की के साथ। वह केवल एक खाली जगह को भरती है!

7. यौन संबंध बनाना:
सिर्फ इसलिये कि आप अलग हो गये हैं, कुंवारेपन पर वापस मत लौट लाइये, बल्कि सेक्स के लिये उत्तेजित होने से खुद को संभालना एक अच्छा आईडिया है, विशेषकर अलग होने के तुरंत बाद। यह आपको ठीक होने का समय देगा और जब भी आप किसी सही व्यक्ति से मिलेंगे आपके इमोशन और हार्मोन दोनों ही संतुलित होंगे!

8. अकेले समय बिताना:
अपने आप में ही रहना सिर्फ आपको मुसीबत में ले जाएगा। इससे आप सिर्फ उसके बारे में सोंचेगे ही नहीं, बल्कि आप उसकी याद दिलाने वाली चीजों को देखते रहने, उसे फोन करने की कोशिश के जैसी बेतरतीब बातें कर सकते हैं। बजाय इसके लोगों के साथ बाहर जाएं।

9. उसके फेसबुक प्रोफाइल पर जासूसी करना:
वह क्या करती है यह पता लगाने के लिए उसके फेसबुक प्रोफाइल की जांच करना गलत है। अगर वह आपको अन्य लोगों के साथ सामान्य तरीके से बातचीत करती हुई दिखी, तो इससे आपको सिर्फ दुख होगा।

10. उसके सबसे अच्छे दोस्तों से पूछना कि वह कैसी है:
हाँ, उसका सबसे अच्छा दोस्त भी अतीत में आपका विश्वासपात्र था। लेकिन अब, वह केवल उसका सबसे अच्छा दोस्त है। उससे भी दूर रहें!



Click it and Unblock the Notifications