Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
क्या आप परफेक्ट मैन बनना चाहते हैं?
ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को खुश करना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक स्थायी इम्प्रेशन बनाने के लिए आपको उनके दिल तक पहुँचना होगा। एकबार ऐसा हो जाने पर बाकी सब अपेक्षाकृत आसान हो जाएगा। अधिकतर पुरुष ऐसा मानते हैं कि अधिक से अधिक उपहार देना ही अपनी प्रेमिका को खुश करने का एकमात्र तरीका है। जी हाँ, उपहार देना अच्छा है लेकिन अपनी भावनाओं और प्रेम के वास्तविक इज़हार की तुलना में ये फीके लगते हैं। उसका दिल जीतने की शुरुआत करने का सबसे आसान तरीका है, उसे वैसा ही समझें जैसी वो है।
पुरुष अकसर शिकायत करते हैं कि महिलाओं को समझना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। उसे समझने के अलावा, आपको उससे भावनात्मक रूप से भी जुड़ना चाहिए। महिलाओं में अप्रत्यक्ष तरीके से बात करने की प्रवृत्ति होती है जबकि पुरुष सीधे मुद्दे की बात करना पसंद करते हैं। आपको दोनों के लिए एक सफल मीटिंग प्वाइंट ढूंढने की ज़रूरत है।
अंत में, दोस्तों, आपको अपनी सेक्स इच्छाओं को कुछ देर के लिए ठंडे बस्ते में रखने की ज़रूरत है। हालांकि, सेक्स निश्चित रूप से आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेगा, लेकिन इसे अपने रिश्ते का केंद्र बिंदु न बनने दें। यह जताकर कि केवल शारीरिक रिश्ता ही आपके लिए मायने रखता है, आप उसके दिल को नहीं जीत पाएंगे। अपनी प्रेमिका के साथ अपने संबंध को गहरा बनाने के अनेक तरीके हैं। इन संकेतों को याद रखें....

क्या आप परफेक्ट मैन बनना चाहते हैं?
1. महिलाएं अपने पुरुष से सुरक्षा की भावना चाहती हैं। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि पुरुष को नए युग का ही-मैन होना चाहिए। याद रखिए, अपनी बात पर कायम रहने वाला और इससे भी अधिक एक दृढ़ निश्चय करने की क्षमता रखने वाला पुरुष उसे सबसे अधिक आकर्षित करेगा।
2. ऐसा नहीं है कि आप केवल अत्यधिक हैंडसम लुक्स या अत्यधिक सेक्सी लुक या फिर धन का प्रदर्शन करें। महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो आत्मविश्वास से भरपूर हो और किसी भी कार्य करने का हौसला रखते हो।
3. विश्वास किसी भी रिश्ते का सबसे महत्वपूर्ण बंधन कारक है। दुर्भाग्य से इसे खरीदा नहीं जा सकता बल्कि अर्जित करना होता है। इसलिए, बिना संकोच उसे आश्वस्त करने के लिए आप अतिरिक्त प्रयास करें कि वह आप पर आंख मूंदकर विश्वास कर सकती है।
4. उसके साथ न्याय और सम्मान करें। कोई भी महिला उस पुरुष के साथ अधिक खुश रहेगी जो उसका, उसकी पसंद का और उसके विचारों का सम्मान करता है तथा उसके साथ पे्रम और कोमलता का व्यवहार करता है। इसके अलावा, उसके साथ डेट पर बाहर जाने पर पुराने ज़माने की तरह वीरता दिखाने में भी कोई नुकसान नहीं होगा।
5. वैरायटी जीवन का मसाला है, विशेषकर किसी रिश्ते में। कोशिश किए जा चुके और परीक्षण किए जा चुके तरीकों को भूल जाएं। कभी कभी विचारों और कार्यों में रूटीन से कुछ अलग करें, बिस्तर में या रसोई में या घर के काम में उसकी अप्रत्याशित रूप से सहायता करके या फिर शाम को बाहर का जाने का सरप्राइज़ देकर, केवल इसलिए क्योंकि आप उसे अपना लाड़ जताना चाहते हैं।
6. भावनाओं का व्यक्त करना केवल महिलाओं का विभाग नहीं है। दोस्तों, आपको भी एक्सप्रेसिव और मुखर होने की ज़रूरत है। यहाँ तक कि आपकी राय जानने के लिए उसके पूछे बिना आगे बढ़कर उसे कहे कि उसके नए कपड़े उस पर बहुत जँच रहे हैं या उसके बाल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications