Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या होता है जब आप डेटिंग करना शुरु करते हैं
हम सभी को उस एक खास का बेसर्बी से इंतजार रहता है, जो हमें ढेर सारा प्यार करे और अपने दिल में जगह दे। ऐसे व्यक्ति को हमसफर या फिर सोल मेट भी कह कर बुला सकते हैं। अगर आप इस वक्त प्यार में हैं तो क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है, कि आपमें थोड़ा-बहुत बदलाव आना शुरु हो चुका है। जिसके बारे में आप से ज्यादा आपके दोस्त जानने लगे हैं? आप का क्या? आप तो प्यार में डूबे रहते हैं, आस-पास की दुनिया में क्या चल रहा है क्या नहीं, आपको उससे कोई फरक नहीं पड़ता।
जब आप किसी के साथ डेटिंग कर रहे होते हैं तो आपके मन में केवल आपका पार्टनर होता है। इस दौरान आप कोशिश करते हैं कि आप किस तरह से अपना पूरा समय केवल उसी के साथ बिता सकें और आपको कोई परेशान करने वाला ना हो। प्यार में पड़ने के बाद वे लोग जो आपके करीबी थे, धीरे-धीरे कर के आप उन्हें भी भूलने लग जाते हैं। कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है, कि जो काम उन्हें पहले करना बहुत पसंद होता था, जैसे नॉवल पढ़ना या टीवी देखना आदि, वह सब भी बंद हो जाता है।
आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीज़े हैं कि जब आप किसी के प्यार में डूबते हैं, तो आपके अंदर क्या क्या बदलाव आ जाते हैं।

आप अपने दोस्तों को भूल जाते हैं
जब आप एक नए रिश्ते में जाते हैं तो यह एक बहुत ही आम बात सी बन जाती। आप अपने जिगरी दोस्तों को भूल जाते हैं और उन्हें कोई महत्व नहीं देते।

ग्रुप हैंगआउट बंद हो जाता है
जब आप खुद का एक पार्टनर खोज लेते हैं तब आपको दूसरों के साथ हैंगआउट करना ना पसंद होता है। आपको केवल अपने पार्टनर का ही साथ अच्छा लगने लगता है इसलिये आप ग्रुप हैंगआउट को टाइम की बरबादी समझने लगते हैं।

वो आपका प्रिय साथी बन जाता है
जब आप कोई नया रिश्ता बनाती हैं, आपका पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड बन जाता है। आप उससे अपने दिल की हर बात शेयर करना शुरु कर देती हैं।

हवा में प्यार ही प्यार फैल जाता है
जब आप अपना प्यार ढूंढ लेते हैं, तो आप अन्य दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोंचते। आपको अपना पूरा समय केवल अपने साथी के साथ बिताना पसंद होता है। अपनी लव लाइफ को मसालेदार बनाने के लिये आप कुछ भी कर सकते हैं।

दिन हर वक्त फोन पर बीतता है
इस दौरान आप दुनिया-जहान को छोड़ कर केवल अपने पार्टनर से बात करने में लगे रहते हैं। उससे एक एक पल की घटना पूछते रहते हैं। रात की बात करें तो रातभर आपको उससे बात किये बिना नींद नहीं आती।

अपने प्रोफेशन की चिंता भूल जाते हैं
यह प्यार का एक साइड इफेक्ट होता है, जिसमें आप ऑफिस का काम-धाम छोड़ कर केवल अपने प्यार के बारे में सोंचते रहते हैं। यहां तक कि अगर ऑफिस में कोई आपको कुछ बोले भी तो आपको गुस्सा नहीं आता।

पढ़ने का समय नहीं मिलता
अगर आपको पहले रीड़िग का शौक था, तो अब वह भी नहीं बचा क्योंकि आप प्यार में हो हैं। किताबे सालों साल वहीं पर पड़ी रहती हैं और आपके पास उन्हें छूने तक का समय नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
