Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
रिश्तों में आ गई है दरार, तो बातचीत से पाएं पार
आमतौर पर हर तरह के रिश्तों में कभी न कभी दरार आ ही जाती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका संबंध कितना अंतरंग और मजबूत है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो गलतियों को स्वीकारने में कभी हिचकिचाएं नहीं और कमियों को दूर करने की कोशिश करें। अगर आप रिश्तों में आई दरारों पर बात करते हैं, तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती। इससे रिश्ते और भी मजबूत होते हैं।
यह महत्वपूर्ण नहीं कि रिश्तों में खटास पैदा होने के बाद बातचीत की शुरुआत कौन करता है। महत्वपूर्ण यह है कि आप एक स्वस्थ बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लें। पुरुष होने के नाते शुरुआत आपको करनी चाहिए। इससे आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को सही संदेश जाएगा। जब भी आप रिश्तों में आई दरार के बारे में बात करें तो अपने आप को शांत बनाए रखें।
आमतौर पर अलग-अलग विचार और एक दूसरे से अलग-अलग अपेक्षाओं के कारण रिश्तों में खटास पैदा हो जाती है। रिश्तों के शुरुआती दौर में ही यह पनपने लगती है और समय के साथ-साथ रिश्ते में दरारें दिखने लगती हैं। एक जिम्मेदार कपल होने के नाते जरूरी है कि आप इसे सुलझाने की कोशिश करें।

सिर्फ फिजिकल
कई बार ऐसा होता है कि हम सिर्फ किसी को देख कर उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं और रिलेशनशिप की शुरुआत कर देते हैं। बाद में अगर वह हमारी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है, तो रिश्ते में तनाव पैदा होने लगता है। आपके और आपके पार्टनर के लिए बेहतर यही होगा कि आप आपनी बात को एक दूसरे के सामने स्वीकारें और जानने की कोशिश करें कि रिश्ते को आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है।

जेंडर आधारित
रिलेशनशिप में कई बार सिर्फ जेंडर के कारण तनाव पैदा हो जाते हैं। हो सकता है कि लड़की होने के नाते आपकी गर्लफ्रेंड दूसरे लड़कों के साथ लंबी बात करती हो, या फिर हमेशा किसी के भी साथ पार्टी में जाने के लिए तैयार रहती हो। जाहिर है अगर वह ऐसा करेगी तो आपको नागवार गुजरेगा। महिलाओं की प्रकृति के कारण हर रिश्ते में यह आम बात है।

बेवफाई
इसे आप रिश्तों में पैदा होनी वाली सबसे बड़ी समस्या कह सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपके साथ धोखा कर रही है या किसी तरह की अनैतिक काम कर रही है, तो इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। कई बार महिलाओं की इस तरह की हरकत मनोवैज्ञानिक भी होती है, जिसका ईलाज संभव है। देखा जाए तो छल-कपट से ज्यादा बड़ी समस्या और दूसरी नहीं हो सकती। अपनी गलतियों को स्वीकार करना और नए सिरे से शुरुआत करने से ही इस समस्या से पार पाया जा सकता है।

समझौता
रिशतों को बरकरार रखने के लिए हमें कई बार समझौता करना पड़ता है। हो सकता है आपकी वजह से रिश्ते में तनाव पैदा हो रहा हो, पर आपकी पार्टनर रिश्ते को बनाए रखने के लिए ढेरों समझौते कर रही हों। इसी तरह, जब आपको लगे कि आपके पार्टनर का व्यावहार मर्यादित नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आपको भी समझौता करना होगा, जिससे रिश्ते की मिठास बरकरार रहे।

कुर्बानी
यह एक अच्छे रिलेशनशिप का सबसे अच्छा पहलू है। एक कमिटेड पार्टनर होने के नाते कई बार आपको अपने पार्टनर और रिश्तों की भलाई के लिए कुछ चीजों की कुर्बानी देनी पड़ेगी। हो सकता है आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं जाना हो और उनकी खुशी के लिए आपको भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने की कुर्बानी देनी पड़ जाए।

कम्युनिकेशन
एक सफल रिलेशनशिप में अच्छा कम्युनिकेशन जरूर होना चाहिए। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कम्युनिकेशन अच्छा है तो इससे रिश्तों में खटास पैदा होने की संभावना काफी कम हो जाती है। यदि हो भी जाए तो बातचीत से इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है। मिसकम्युनिकेशन से तो कई बार रिश्ते ही टूट जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
