Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
अजनबी लड़के के साथ बातचीत कैसे शुरू करें
बहुत बार ऐसा होता है कि आप अपने पास बैठे हुए किसी स्मार्ट लड़के से बात करना चाहती हैं लेकिन आपको सही तरीका समझ में नहीं आता, कि उससे बात करने की शुरूआत कैसे की जाएं। लड़के हमेशा ऐसी लड़कियों के प्रशंसक होते है जो पहले बात करने में दिलचस्पी दिखाती हैं।
किसी भी नए या अजनबी लड़के से बात करने के कई तरीके होते है, आप आपको सही और सटीक समय को देखना होता है। जल्दबाजी न करें वरना आपका इम्प्रेशन खराब पड़ सकता है। अपनी बात को ऐसे शुरू करें कि लड़के को आप सुंदर से ज्यादा दिमागदार लगें। बातचीत में लड़ाई या आलोचना से शुरूआत न करें। सावधान रहें और अच्छा व्यवहार अपनाएं। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं कि आप कैसे एक अजनबी लड़के से बातचीत शुरू कर सकती हैं।

1) मदद लेने के बहानें
किसी भी लड़के को मददगार या मसीहा बनने में बहुत मजा आता है। आप उसकी मदद लेने के बहाने उसके बातचीत शुरू कर सकती है। कोई नोट्स चाहिए, आपके पीसी में कुछ गड़बड़ हो गई, आपकी स्कूटी या कार खराब हो गई या कोई भी मुसीबत जिसमें आप फंस गई है, तो उसे कहें। वो आपकी मदद करेगा और फिर आप उससे आगे बातचीत जारी कर सकती हैं।

2) मार्टिनी
अगर आप किसी भी नए इंसान से बात करना चाहती है और एक बार में हैं तो उसे एक मार्टिनी भेजें। आप चाहें तो कोई और ड्रिंक भी भेज सकती है लेकिन यह बातचीत शुरू करने के लिए ही जाना जाता है। लेकिन आपको मार्टिनी भेजते समय ध्यान होगा कि आप जिसे भेज रही है वो अकेला है या उसकी गर्लफ्रैंड भी उसके साथ हैं, वरना आपके कारण किसी का ब्रेकअप का हो जाएं।

3) अचानक से बात करना शुरू कर दें
अपने ही क्षेत्र या इलाके का वंदा दिखने पर आप डायरेक्ट ही बातचीत करना शुरू कर सकती है। पूरी बातचीत बेहद सामान्य रखें ताकि उसके कुछ भी अटपटा न लगे। लड़कियों के लिए यहा तरीका अच्छा होता है और वह इसे ही अपनाती है।

4) सामान्य रूचियां
बातचीत करने से पहले कॉमन रूचियां ढूंढ लें कि आप दोनों को एक जैसा क्या पसंद है। जैसे - आपका और उसका परफ्यूम, आप दोनों की बुक्स का कलेक्शन आदि। इन तरीकों से भी बातचीत शुरू की जा सकती है।

5) गैजेट्स
लड़के गैजेट के दीवाने होते है। बातचीत करने के लिए आप गैजेट्स को मीडियम बना सकती हैं। आप उनके अच्छे और लेटेस्ट गैजेट के बारे में जान सकती है। लेकिन इतनी छोटी - छोटी बातें भी न पूछें कि आप उनकी नज़र में बुद्धु बन जाएं।



Click it and Unblock the Notifications