Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुषों को लुभाती हैं महिलाओं की ये सात खूबियां
महिलायें अपने लुक और सौंदर्य को लेकर काफी परेशान रहतीं हैं। वे अपने आसपास के पुरुषों की निगाहों लेकर बहुत संवेदनशील होती हैं। वे हमेशा यह सोचती हैं कि वे कैसे कपड़े पहनें ताकि अपने करीबी पुरुषों से उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ और ध्यान मिले। लेकिन, हम आपको बता दें कि अधिकतर पुरुष काफी पारदर्शी होते हैं। यदि आप जरा सा ध्यान दें, तो आप आसानी से समझ सकती हैं कि आखिर वे किसी महिला में क्या नोटिस करते हैं। अधिकतर महिलायें सोचती हैं कि पुरुष महिलाओं के शारीरिक सौंदर्य की ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते। कुछ मर्द केवल महिलाओं के रूप सौंदर्य की ओर ही आकर्षित नहीं होते।

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जो कोई पुरुष किसी महिला में पहली नजर में देखता है-
1. करामाती आंखें : पुरुषों को महिलाओं की आंखें बहुत पसंद आती हैं। किसी व्यक्ति से पहला संवाद आंखों के जरिये ही होता है। और इसलिए महिला की आंखें वह और सबसे जरूरी चीज होती है जो कोई पुरुष देखता है। कहते हैं कि आंखें किसी व्यक्ति की पूरी कहानी बयान कर देती हैं। और आंखों में देखकर पुरुष किसी महिला के व्यक्तित्व और स्वभाव का काफी अंदाजा लगा सकता है।
2. मुस्कान: महिला की मुस्कान, पुरुषों को बांधने के लिए काफी होती है। आखिर कौन एक खूबसूरत मुस्कान के साथ नहीं रहना चाहता। मुस्कान किसी पुरुष को मंत्रमुग्ध कर देती है और यही मुस्कान किसी पुरुष को महिला की ओर आकर्षित करती है। यकीन जानिये, आपकी मुस्कान किसी पुरुष को आपके प्यार में गिरफ्तार करने का माद्दा रखती है। महिलाओं को क्यूं भाते हैं मजबूत पुरुष?
3. बाल: अपने बालों की परवाह करने वाली हर महिला, बालों की सेहत को लेकर काफी गंभीर होती है। वह जानती है कि उसके बाल किसी भी पुरुष के दिल को बांधने के लिए काफी हैं। कई शोध इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि पुरुषों को उन महिलाओं का साथ खूब भाता है जिनके बाल लंबे, घने, खुशबूदार और खूबसूरत हों।
4. टांगें: इसमें कोई हैरानी की बात नही कि पुरुष किसी महिला की टांगों को देखकर दीवाने हो जाते हैं। शोध यह बात साबित कर चुके हैं कि लम्बी टांगों वाली महिलाओं की ओर पुरुष अधिक आकर्षित होते हैं। और भरी टांगें, जो न तो ज्यादा पतली हों और न ज्यादा मोटी, पहली ही नजर में किसी पुरुष को अपना दीवाना बना सकतीं हैं।
5. वक्ष स्थल : कई महिलायें और यहां तक कि पुरुष भी सोचते हैं कि पुरुष सबसे पहले महिलाओं के स्तनों पर ध्यान देते हैं। लेकिन, यह धारणा गलत है। क्योंकि पुरुष पहलेआंखों और मुस्कान को देखते हैं और इसके बाद ही उनकी नजर स्तनों पर जाती है। स्तन नारीत्व का प्रतीक हैं। एक अनुमान के अनुसार पुरुष महिलाओं के स्तनों की ओर जरूर देखेगा, भले ही वह इस पर नियंत्रण करने का प्रयास क्यों न करे। यह उसकी स्वाभाविक प्रवृति है। और अपनी स्वाभाविकता को नियंत्रित करना मुश्किल होता है।



Click it and Unblock the Notifications
