Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह से पहचानिये अपने सोल मेट को
हो सकता है कि आपकी लाइफ में जैसा पार्टनर चाहिए हों, वैसा न मिलें। लेकिन अगर आपके पार्टनर दिल के अच्छे हैं तो उन्हे सोलमेट बनने में समय नहीं लगेगा। ऐसा नहीं कि सोलमेट आपकी पति या पत्नी तक ही सीमित है। जो व्यक्ति आपकी लाइफ में सबसे ज्यादा मायने रखता हों और उस रिश्ते का कोई नाम न हों, उसे भी सोलमेट ही कहते है। एक लाइफपार्टनर, आपको हर बार सपोर्ट करने वाला और जीवन भर का साथ निभाने वाला सोलमेट ही कहलाता है।
पुरूषों को भाती हैं महिलाओं की 8 अजीब आदतें
हर किसी के लिए जीवनसाथी के मायने अलग होते है लेकिन कोई भी ऐसा नहीं होगा, जिसे प्यार की जरूरत न हों, जिसे किसी ऐसे शख्स की जरूरत न हों, जो सारी दुनिया से लड़कर भी उसी के साथ रहें। आइए जानते हैं सोलमेट के 10 गुण:

1. इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है
सोलमेट का शाब्दिक अर्थ होता है आत्मा से साथी। इस रिश्ते का कोई नाम होने से ज्यादा आपको दिल से फीलिंग आती है। आप दोनों एक दूसरे के साथ खुश रहते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते है। आप लोग इमोशनली एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा जुड़े होते है।

2. फ्लैशबैक
अगर आपका पार्टनर ही आपका सोलमेट है तो चांसेस ज्यादा है कि आपके पिछले जीवन में उनका सहयोग और समर्थन सबसे ज्यादा रहा होगा। तभी आज आप दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

3. सोलमेट कोई भी हो सकता है
आपकी मम्मी या आपका कोई सबसे अच्छा दोस्त, जो आपको बखूबी जानता हों, वह आपका सोलमेट हो सकता है। आप दोनों एक दूसरे का दिल दुखाना नहीं जानते है, सिर्फ प्यार से साथ निभाना जानते हैं। ऐसा नहीं कि आपके बीच तकरार या हॉट डिस्कशन नहीं होता है लेकिन उसके बाद भी आप सोलमेट ही रहते हैं।

4. लड़ाई झगड़े के बावजूद भी आप एक साथ रहते हैं
कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है, सभी में उतार चढाव आते हैं, इसमें भी ऐसी दिक्कतें आती हैं लेकिन इसके बावजूद भी आप दोनों के बीच कोई गलतफहमी नहीं होती है। आप एक दूसरे की हर बात को समझते हैं।

5. आप उन्हें हर बातें बताते हैं
आपकी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हों, आप उन्हे बताने में नहीं हिचकते हैं। उनके साथ रिश्ते में खटास आने पर भी आप बुरी यादों को हटाकर साथ में रहना ही पसंद करते है।

6. आप दोनों सारी दुनिया से अलग होते है
दिमाग में हर समय बस उसका ही ख्याल हर बात में आना स्वाभाविक है। ऐसा प्यार में भी होता है लेकिन प्यार में ये फीलिंग सिर्फ कुछ महीनों की होती है जबकि सोलमेट के साथ ऐसी फीलिंग हमेशा रहती है।

7. आप अपने सोलमेट के दिमाग से इम्प्रेस रहते है
आप दोनों के बीच दिमागी कनेक्शन इतना स्ट्रांग होता है कि आप दोनों एक साथ ही एक दूसरे को कॉल करने के लिए फोन भी उठाते हैं, इस टर्म को सोलमेट ट्यूनिंग कहते है।

8. आप उनके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं
आप अपने सोलमेट या जीवनसाथी के साथ सुरक्षित और सहज महसूस करते है। किसी भी तरह का डर मन में होने पर आप उन्हे अपने साथ महसूस करके ही कम्फर्टटेबल हो जाते है।

9. उनके बिना लाइफ इमेजिन नहीं कर सकते
आप कभी भी अपने सोलमेट के बिना अपनी लाइफ इमेजिन नहीं कर सकते हैं। सोच भी नहीं सकते है कि अगर वो नहीं होगा/होगी, तो आपको कैसा लगेगा। आप किस के साथ लड़ेगें, किसके साथ हर बात शेयर करेगें।

10. आप दोनो आंखों से बातें करते हैं
आप दोनों एक दूसरे की आंखों में देखकर हर बात करते हैं। आप दोनों को सिर्फ एक दूसरे का साथ ही काफी है, आपको शब्दों की जरूरत ही नहीं पड़ती, आपकी चुप्पी भी आपके पार्टनर को कारण सहित समझ में आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
