Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
बिना 'I Love You' कहे ऐसे करते हैं बॉयफ्रेंड अपने प्यार का इज़हार
लोग अक्सर कहते हैं कि लड़कियां अजीब होती हैं लेकिन हम लड़कियों को तो लड़के ही अजीब से लगते हैं। जब प्यार की बात आती है तब वे हीरो बन कर लड़की को झट से प्रपोज़ कर देते हैं और तब हमेशा के लिये शांत हो जाते हैं। उसके बाद प्रेमिका को हर वक्त यही लगता है कि प्रेमी पहले की तरह अब उसे 'I Love You' क्यूं नहीं कहता?
READ: बिना लफ्ज़ों के कैसे कहें 'I Love You'
अगर लड़कियों के नेचर की बात करें तो वे अपने अपने दिल की बात अपने बॉयफ्रेंड को दिन में चार बार बताएंगी। लड़के, वहीं अपने दिल की बात कह कर नहीं बल्कि कर के दिखाना ज्यादा जरुरी समझते हैं।
तो लड़कियों ज़रा इस बात को गांठ बांध लीजिये कि अगर आपका आशिक 'I Love You' ना बोले तो उसकी हरकतों पर ज़रा ध्यान देना शुरु कर दीजिये क्योकि वह किसी ना किसी इशारे से आपको 'I Love You' कहने की पूरी कोशिश कर रहा होगा।
READ: पुरूष हर वक्त क्यों नहीं बोलते "I Love You"
आज हम इसी बात से पर्दा उठाने वाले हैं और बताने वाले हैं कि बॉयफ्रेंड किस तरह से अपनी गर्लफ्रेंड को बिना 'I Love You' बोले यही शब्द दूसरी तरह से कह जाते हैं। तो लड़कियों नीचे की स्लाइड पड़ना ना भूलें...

जोर का किस देगा
सच पूछिये तो अगर किस लंबा और जोरदार न हो तो उसका मज़ा नहीं आता? तो अगर बार बार आपका लवर आपको किस करने की कोशिश करे और खुद आपको भी ऐसा महसूस हो तो समझ जाएं कि वह आपके पास रहने से कुछ ज्यादा ही एक्साइट हो जाते हैं।

उसके दोस्त भी आपको खूब पसंद करेंगे
अगर उसके खास दोस्त आपकी कंपनी इंज्वॉय करने लगें और हर वक्त हंसी-ठिठोली करने लगें तो इसका मतलब कि वह अपने दोस्त के साथ साथ उसकी प्रेमिका को भी पसंद करने लगे हैं।

वो हर वक्त आपके नज़दीक रहेगा
आपको इस बात का सीधा अंदाजा होगा कि जिसे व्यक्ति को आप नापसंद करती हैं, अगर वह आपके आस पास घूमे तो आपको कितना खराब लगेगा ? पर यहीं अगर आपका प्रेमी हर वक्त आपके नजदीक आने की कोशिश करे तो समझिये कि वह आपसे बेहद प्यार करता है।

किस के बाद स्माइल करेगा
आपको एक जोरदार किस करने के बाद आपके प्रेमी आपको देख कर मंद मंद जरुर मिस्काएंगे। इसका साफ मतलब है कि उन्हें आपका साथ अच्छा लगा और वह आपके बारे में अच्छा सोंचते हैं।

वह आपकी बात सुनेगा
हो सकता है कि वह ज्यादा बातें ना करते हों और अपनी मन की बात मन में ही रखते हों। लेकिन वहीं जब आप उनसे बात कर रही होंगी तो वह उसे बड़ी ही ध्यान से सुनेंगे। वह बात सुनते सुनते आपकी ओर झुक जाएंगे क्योंकि उनके लिये आप बहुत मैटर रखती हैं।

क्या वो हाथों को प्यार से दबोचता है
यह "I love you" कहने का बड़ा ही सिंपल तरीका है। कुछ लड़के, लड़कियों का हाथ प्यार से अपने हाथ में ले कर उसे हल्के से दबोचते भी हैं। तो अगर ऐसा आपके साथ होता है तो खुश हो जाइये।

बेवजह कॉल या मैसेज करेगा
प्यार में पड़ने वाले कई लड़के ये काम बिल्कुल भी नहीं करते। पर अगर आपका प्रेमी बेवजह ऑफिस में या घर पर कॉल या मैसेज करे तो इसका साफ मतलब है कि वह आपसे काफी खुला हुआ है और वह सारा दिन केवल आपके बारे में ही सोंचता रहता है।

आपके साथ ज्यादा समय बिताएगा
अगर वह आपके साथ ना सिर्फ बाहर डिनर करने के लिये ही जाता है बल्कि आपके घर में आपके साथ काम में हाथ बटाए या फिर बाहर से आपके साथ ग्रॉसरीज़ लेने भी जाए तो समझे कि वह हर वक्त आपके ही साथ रहना पसंद करता है।

हमेशा काम का उपहार देगा
शोपीस की जगह पर अगर वह आपको आपके ही काम की चीज़ दे रहा है तो समझें कि वह आपकी जरुरतों को अब समझने लगा है। यानी वह आपकी केयर करना चाहता है।

अचानक से आपको छू लेगा
जब आप कहीं भींड-भाड में होती हैं तो क्या वह आपको पीछे से छू कर अपने और करीब ले आता है? या फिर क्या वह रेस्ट्रॉन्ट में सब के सामने आप का हाथ पकड़ लेता है? अचानक से हाथ पकड़ने का मतलब होता है कि वह आपसे हर वक्त शारीरिक संबन्ध बनाए रखना चाहते हैं भले ही वह कामुक ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
