Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिंगल लोगों को जरुर आजमाने चाहिये ये 7 मॉर्डन डेटिंग रूल्स
आज जहां देखो वहीं कपल्स की भींड इकठ्ठा रहती है। ऐसे में सिंगल लोग भला क्या करें? भई जमाना बदल रहा है इसलिये डेटिंग करने में आपको कोई परहेज़ नहीं होना चाहिये। डेटिंग के नाम से घबराने वाले लोगों को समझना होगा कि डेटिंग करने का तरीका अब पुराना नहीं बल्कि मॉर्डन हो चुका है।
डेटिंग रूल्स अब बदल चुके हैं इसलिये अगर आप चाहें तो अपने डेट को डेटिंग के बाद फेसबुक पर फ्रेंड बना सकते हैं, उन्हें कॉल कर के बात कर सकते हैं या फिर अगर उनमें आपका इंट्रेस्ट खतम हो चुका है तो, उन्हें साफ मना भी कर सकते हैं। मॉर्डन जमाने में कोई किसी कि बात का बुरा नहीं मानता।
आइये जानते हैं मॉर्डन डेटिंग रूल्स क्या हैं और सिंगल लोगों को उन्हें आजमाने में बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं करनी चाहिये।

डेटिंग के लिये वो पूछे और आप बिल भरें
आम तौर पर देखा जाता है कि अगर लड़का किसी को डेट पर ले गया है तो, वही बिल का भुगतान भी करेगा। पर आज का समय बदल चुका क्योंकि लड़कियों को अब अपना खर्चा उठाने के लिये किसी पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है। मॉर्डन डेटिंग का यह पहला रूल है कि आप अपना बिल खुद भरें, जिससे कोई किसी पर भारी ना पड़े।

डेटिंग करने में लगाइये बस 15 मिनट
आप दोनों की केमेस्ट्री जम रही है या नहीं, इसके लिये आपको बस 15 मिनट ही लगते हैं। जी हां, तो बस 15 मिनट में ही डिसाइड कर लीजिये कि आपको नेक्सट डेट पर साथ जाना है या नहीं।

एक दूसरे से ईमानदार रहें
अगर आपको अपनी डेट बोरिंग लग रही है तो उसे अपने पार्टनर से साफ बता दीजिये। उसको खुश करने के चक्कर में आप अपना समय ना बरबाद कीजिये।

पहली डेट पर सेक्स ना करें
इस बात पर काफी सिंगल्स ने हामी भरी है कि आपको अपनी पहली डेट पर सेक्स की ओर रूख नहीं करना चाहिये। इससे काफी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं और साथ ही यह बात भी सोंचने वाली है कि पहली डेट पर बात करने का ही इतना समय नहीं मिल पाता कि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से पहचान लें।

आप चाहें तो फोन पर भी बात कर सकते हैं
डेटिंग के बाद अगर आपको अपने डेट से जुडे़ रहना है तो, मैसेज, र्इ मेल या वॉट्सएप आदि के बजाए फोन पर बात करें। इससे आप उन्हें अच्छी प्रकार से समझ पाएंगे।

फेस बुक पर दोस्ती है अच्छी
ज्यादातर सिंगल लोगों के लिये एक-दो डेट करने के बाद फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट फेजना आम बात है, वहीं अन्य सिंगल लोग पहले अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं और फिर फेसबुक के जरिये जुड़ना पसंद करते हैं।

डेटिंग के बारे में अपने दोस्तों को बताना
कभी कभार हमारे दोस्त हमारी डेटिंग को ले कर बुरा मान जाते हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि आपकी मित्र मंडली काफी कूल है तो आप उन्हें अपने डेट से जरुर मिलवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
