Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे पता लगाएं कि आप दोंनो में है सिर्फ शारीरिक आकर्षण का
शारीरिक आकर्षण के संकेतों को आसानी से पहचाना जा सकता है। खुद को ऐसी परिस्थिति में सोचें कि आप किसी कॉफी शॉप गए और वहां किसी महिला को घूरने लगे और वो महिला भी आपको देखकर मुस्कुराने लगे।
ये सिलसिला आगे बढ़े और आप रोज़ वहां जाकर उस महिला को देखते रहें और वो भी आपके पॉजीटिव रिस्पॉन्स दे। क्या सच में कभी आपके साथ ऐसा हुआ है?
ये सब कुछ नहीं बल्कि शारीरिक आकर्षण है जो दो लोगों के बीच बातचीत के दौरान पनपने लगता है। कई मामलों में तो ये बातचीत अगले पड़ाव तक भी नहीं पहुंच पाती हैं।

जहां दो लोग कई घंटों तक एकसाथ काम करते हों या जो रोज़ाना एक-दूसरे से मिलते हों, उनके बीच ऐसा रिश्ता पनप सकता है। कई सारे दोस्तों में से कोई ना कोई एक ऐसा जरूर होता है जिसके प्रति आप ज्यादा आकर्षित रहते हैं। लेकिन कई बार बात आगे ही नहीं बढ़ पाती है।
वहीं जब आप किसी के प्रति पूरी तरह से शारीरिक रूप से आकर्षित होते हैं तो ये एक तनाव का रूप ले लेती है। कभी-कभी ऐसा आकर्षण इंसान के लिए अनुभव छोड़कर जाता है। आइए आज हम आपको इस अनुभव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं।

जब दोनों ही रहें चुप
आप किसी के प्रति आकर्षित हैं और उन्हें भी ये बात पता है। लेकिन ना तो आप पहल करते हैं और ना ही वो कुछ बोलती हैं। हो सकता है कि बात करने में आप दोनों को ही शर्म आए या फिर वो पहले से ही शादीशुदा हों और अपने पार्टनर को धोखा ना देना चाहें।

जब ऐसा हो अनुभव
जब कभी आप ऐसी परिस्थिति में होते हैं तो आपको उनकी उपस्थिति में कुछ अजीब सा लगता है या आपके पेट में तितलियां सी उड़ने लगती हैं और आपके दिल की धड़कन अचानक तेज हो जाती है और बस आपका मन उनके साथ संबंध बनाने का करता है।

घूरने की आदत
कभी आप बड़ी शिद्दत से किसी की तरफ देखते हैं और बदले में वो भी आपको उतनी ही शिद्दत से देखने लगे। कभी वो आपको बड़ी बेकरारी के साथ देखने लगें तो समझ जाएं कि यही है शारीरिक आकर्षण जो आपको उनकी और उनको आपकी ओर खींच रहा है।


हाव-भाव का असर
जब आप किसी के प्रति शारीरिक आकर्षण रखते हैं तो उन्हें देखकर आपके हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आ जाता है। ऐसे में खुद को ज्यादा आकर्षित दिखाने के लिए आपकी बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आ जाता है।

कुछ दे बहुत ज्यादा खुशी
उनकी तरफ देखकर आपको बहुत ज्यादा खुशी या स्पेशल होने का अहसास होता है। उनसे बात करते हुए आपकी आवाज़ में बदलाव आ जाता है और अपने आप ही आपकी टोन सेक्सी हो जाती है।

मन में आते हैं ऐसे विचार
उनसे बात करते हुए आपके दिमाग में सेक्सी या सेक्स से जुड़े विचार आते हैं। आपका मन उन्हें ढेर सारा प्यार करने को करता है। शारीरिक आकर्षण का ये भी एक संकेत है।
उनके बात करने का तरीका और उनकी बॉडी लैंग्वेज से भी आपको लगे कि वो भी आपके प्रति आकर्षित हैं लेकिन बात कभी आगे ही ना बढ़ पाए। ना वो आपसे बात की शुरुआत करें और ना ही कभी आप अपने कदम आगे बढाएं।



Click it and Unblock the Notifications
