Latest Updates
-
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
इन संकेतों से जानें आप हैं परफेक्ट पार्टनर के साथ
अपने परफेक्ट पार्टनर को लेकर हर महिला की सोच अलग होती है। वो चाहती है कि उनका पार्टनर ऐसा हो, जिसका साथ उन्हें अच्छा लगने के अलावा उनकी सोच मिलें और वो उन्हें कम्फर्टेबल महसूस कराएं और सबसे बड़ी बात कि वो उन्हें समझे।
लेकिन एक महिला को कैसे पता चलता है कि वह जिस इंसान के साथ है वो उसके लिये सही है या नहीं यानि कि वो व्यक्ति हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा या नहीं। एक महिला कैसे समझे कि वो जिस रिश्ते में है वो सच्चा है या झूठा। ऐसे कई सवाल हैं जो एक महिला के दिमाग में आते हैं, तो चलिए उन संकेतों के बारे में जानते हैं, जो ये समझने में मदद करेंगे कि हम जिस आदमी के साथ हैं वो हमारे लिये सही है या नहीं।

1. अंतरंगता बिस्तर तक सीमित ना हो
अगर आपका पार्टनर आपको वक्त नहीं देता या वो आपसे बातें करने में उत्सुकता ज़ाहिर नहीं करता, आपके लिये खास दिनों पर कोई विशेष प्लानिंग नहीं करता, सिर्फ अंतरंग संबंध के दौरान ही आपसे घनिष्ट होता है और संबंध बनाने के बाद वापस उसे आप से बात करने या आपके साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं रहती तो निश्चित ही ये एक सच्चे साथी की ओर संकेत नहीं करता है।
एक परफेक्ट पार्टनर के लिये अंतरंगता सिर्फ बिस्तर तक ही सीमित नहीं रहती है। वो आपको खुश रखने के लिए हर तरह के प्रयास करता है। इतना ही नहीं वो आपके खास दिनों के लिये विशेष प्लानिंग करते हैं ताकि आपको खुशी हो।
2. वह आपको अपने जीवन में शामिल करता है
कोई भी अपने व्यक्तिगत जीवन में दखलअंदाज़ी पसंद नहीं करता है लेकिन अगर वो व्यक्ति अपने पार्टनर से भी बातें छुपाता है या शेयर नहीं करता तो दिक्कत है। अगर आपके पार्टनर ने आपको घर की चाभी के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में एक्सेस दे दिया है तो आपके लिये पूरी तरह से लॉयल कहा जा सकता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति अपनी पार्टनर से चीज़ें या बातें छुपाता है तो रिश्ते में शक की गुंजाइश बढ़ जाती है। अगर कोई व्यक्ति किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो अपनी महिला पार्टनर से अपनी पर्सनल चीज़ें शेयर करने में हिचकिचाते नहीं है।
3. वह समय-समय पर कॉल या मैसेज करता है
आमतौर पर व्यक्ति काम में पूरे दिन व्यस्त रहता है लेकिन इसके बावजूद अगर वो समय-समय पर आपको एक कॉल या मैसेज करता है, जिसके बारे में आपने भी कोई उम्मीद ना की हो तो यह दिखाता है काम की अधिकता के बावजूद उसे आपकी फिक्र है और वो जताना चाहता है कि वो आपको याद कर रहा है। ज़रूरी नहीं है कि आपका पार्टनर आपको कॉल ही करे वो बस एक मैसेज भी कर सकता है लेकिन यह ये ज़ाहिर करता है कि वो आपके प्रति पूरी तरह से लॉयल है और उसे आपकी खुशी का ख्याल है।
4. उसके प्यार की नज़र सिर्फ आपको तलाशती हो
आपका पार्टनर आपके आस-पास के लोगों को नोटिस करता है, हंसी मज़ाक करता है। आपको परेशान करने के लिये दूसरी लड़कियों की तारीफ भी करता है लेकिन मज़ाक-मस्ती के बाद उसकी आंखे आपको ही तलाशती हैं तो निश्चित ही आपकी च्वाइस राइट है।
5. वह आपके बारे में खुलकर बात करता है
आपका पार्टनर अपने करीबी और दोस्तों से आपको बिना किसी झिझक के मिलवाता है, दोस्तों के बीच आपकी बात उठने पर टालने के बजाए आपके बारे में खुलकर बात करता है। साथ ही अपने प्यार को दूसरों के सामने या सोशल मीडिया पर ज़ाहिर करने से कतराता नहीं है, तो इससे पता चलता है कि उसे आपके प्रति अपनी भावनाओं को स्वीकार करने में कोई शर्म या हिचकिचाहट नहीं है। यानि कि आपका पार्टनर आपके लिये प्रति पूरी तरह से लॉयल है और आपके लिये सही है।
ये वो 5 चीज़ें हैं जो बताती है कि आप एक सच्चे पार्टनर के साथ है या नहीं। अगर आपके पार्टनर में ये सभी गुण मौजूद हैं तो निश्चित ही आप एक परफेक्ट पार्टनर के साथ समय बिता रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications