Latest Updates
-
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश
इन इशारों से समझे, आपका पार्टनर आप में नहीं किसी और में है INTERESTED
जब भावनाओं की बात आती है तो लवर्स के लिए चीटिंग एक बड़ा मसला बन जाता है, प्यार की भावना दिल से जुड़ी होती है। इसी कारण ये कहा जाता है कि शब्दों से ज़्यादा काम और व्यवहार बोलता है। इसका मतलब ये है कि प्यार करने से ज़्यादा महत्वपूर्ण प्यार को निभाना है।
महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक आवेगपूर्ण होती हैं। ये पता लगाना बहुत आसान है कि कोई आदमी धोखा दे रहा है या नहीं, लेकिन यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कोई महिला धोखा दे रही है या नहीं। चीज़ें छिपाने में महिलाएं वास्तव में स्मार्ट होती हैं।

पुरुष आवेगपूर्ण नहीं होते और उन पर अकसर उस समय शक किया जाता है जब वे अपना कॉल नहीं उठाते या कुछ समय से सही रेस्पॉस देते नहीं दिखते। लेकिन एक महिला पर संदेह करने से पहले बहुत सारी रिसर्च की जाती है। इस लेख के ज़रिए पुरुष ये पता लगाने में सफल होंगे कि उनकी प्रेयसी उसे धोखा दे रही है या नहीं? तो आइए देखते हैं कि वो क्या संकेत हैं जो बताते हैं कि महिला किसी दूसरे आदमी में रूचि रखती है:
भावनात्मक बंधन की कमीः
अगर महिला अपने पूरे दिन का कामकाज आपसे साझा करना बंद कर दे कि उसने पूरा दिन क्या किया, वो पिछले कुछ दिनों से क्या कर रही है? अभी वो अपने मन में क्या सोच रही है? आदि, ये सब वो संकेत हैं कि पहले जो वो आपसे इमोशनल बॉन्ड साझा करती थी अब वो हालात नहीं है बल्कि वो अब खुद को आपसे खींच रही है।
इसकी संभावना है कि कोई दूसरा आपकी जगह ले रहा है और वो उसके साथ अपनी दिल की बातें शेयर करती है। अगर वो आपके इमोशंस को जानकर परेशान नहीं होती तो ये बहुत ही सकारात्मक संकेत है।
पासवर्ड बदलनाः
सुनने में भले ही ये बहुत बचकाना लगे, लेकिन अगर वो अपने फोन का पासवर्ड बदलती है तो मतलब मामला कुछ असामान्य हो सकता है। अगर वो इसके पीछे का कोई ठोस कारण ना बताए, तो इसकी संभावना है कि उसकी ज़िंदगी में कोई है जिसको वो आपसे छुपाने की कोशिश कर रही है। हां, ये भी हो सकता है कि पासवर्ड बदलने के पीछे कोई अन्य कारण हो, लेकिन आपको इस संबंध में थोड़ा अलर्ट रहना होगा।
सोशल प्लेटफार्म पर ज़्यादा एक्टिव ना रहे
अगर वो आपको पिछले लंबे समय से सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट में नियमित रूप से टैग करती हो या आपके साथ तस्वीरें और स्टोरीज़ शेयर करती हो लेकिन अचानक वो ऐसा करना बंद कर दे, तो इसकी संभावना है कि वो किसी अन्य आदमी में रूचि ले रही है।
दूसरे आदमी को इंप्रेस करने के लिए और ये सुनिश्चित करने के लिए कि आप दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है, वो आपके साथ सोशल साइट्स पर साथ आना बंद कर देगी। हालांकि ये आपकी फैमिली या किसी और कारण से भी हो सकता है, लेकिन इन संकेतों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। बहुत देर होने से पहले, उससे पूछे कि वो आपके साथ इतनी सोशल प्लेटफार्म पर एक्टिव क्यों नहीं है।
वीकेंड के प्लान में बदलावः
अगर वो आपके साथ बाहर जाने के प्लान बनाना बंद कर दे या उससे बचे अथवा वो अपने किसी अन्य दोस्तों की कंपनी ढूंढे, तो इसकी संभावना है कि कोई अन्य व्यक्ति आप दोनों की ज़िंदगी में प्रवेश कर रहा है।
आपके साथ वीकेंड बिताने की बजाय, वो झूठ बोलकर किसी दूसरे के साथ बाहर जाए, तो ये बहुत ही स्ट्रांग मैसेज और संकेत है कि वो किसी दूसरे आदमी के साथ है। अगर वो आपसे सच बोलकर किसी दूसरे के साथ बाहर जाए तो ठीक है, लेकिन जब उसका सफेद झूठ स्पष्ट रूप से सामने आ जाए तो ये एक गंभीर मसला है।
तुलना करना
अगर वो आपकी हर चीज़ से प्यार करती है लेकिन अचानक आप पर कुछ चीज़ों को लेकर गुस्सा करने लगे और आपकी ऐसे व्यक्ति से तुलना करने लगे जिसके बारे में आपको कोई जानकारी ना हो, तो ये बहुत ही मज़बूत संकेत है जिसको आपको बहुत ही गंभीरता से लेना चाहिए।
हो सकता है उसमें आपसे कुछ अलग चीज़ हो जिस कारण आपकी प्रेयसी का झुकाव उसकी तरफ हुआ है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, अपनी स्थिति मज़बूत करें और पता लगाएं कि आपकी जगह कौन लेने की कोशिश कर रहा है।
अत्यधिक आरामदेह ना बनेंः
कोई ऐसा दिन हो सकता है जब वो इंटीमेंट ना होना चाहे, लेकिन यदि ऐसा रोज़ का ही मामला हो रहा हो तो इसका मतलब है कि मामला कुछ गड़बड़ है। अगर वो किसी दूसरे व्यक्ति में दिलचस्पी ले रही है, तो वो हर बार आपके छूने पर चिड़चिड़ापन महसूस करेगी।
उसे किसी दूसरे व्यक्ति की बांहों में खुशी महसूस होगी। बल्कि अगर वो आपको गले लगाने की भी इजाज़त नहीं देती, तो इसका मतलब ये है कि कोई दूसरा शख्स उसे ये सुख दे रहा है।
लगातार झूठ बोलनाः
ये एक प्रमुख संकेत होता है जो आपको ये बता रहा हो कि आपकी प्रिय किसी दूसरे में रूचि रखती है। किसी ऐसे दोस्त के साथ बाहर जाने का प्लान बनाना जिसके बारे में आप जानते तक नहीं, कुछ कॉल्स आने पर झूठ बोलना, अपने मोबाइल की गैलरी को छुपाना, मैसेज छुपाना, आपसे ना मिलने के कुछ बहाने बनाना, आपको पर्याप्त समय ना देना आदि।
ऐसा संभव है कि कुछ चीज़ें को-इंसीडेंस हो और कुछ उपरोक्त बातों से मेल खाती हो। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उसे हर बार अनदेखा करें। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने और उस पर चीटिंग का आरोप लगाने से पहले, आपको ये सलाह दी जाती है कि अपना पक्ष मज़बूत करने के लिए पर्याप्त सबूत एकत्र करें। अपने मन से कहानी ना बनाएं। हर एक चीज़ को बारीकी से देखें, पर्याप्त जानकारी जुटाएं और उसके बाद अपनी बात रखें।



Click it and Unblock the Notifications