Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन संकेतों से जानें इस्तेमाल कर रही है वो आपका
ये एक कड़वी सच्चाई है कि ज़िंदगी में आप जितने भी लोगों से मिलते हैं वो सभी दिल से साफ़ नहीं होते हैं। दुनिया में ऐसे धूर्त लोगों की भी कमी नहीं है जो अपने निजी स्वार्थ की रक्षा के लिए धोखा देने के लिए तैयार रहते हैं। वो दूसरे लोगों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटते हैं।
उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनकी वजह से सामने वाले शख्स को कोई परेशानी होगी। ऐसी कई महिलाएं भी होती हैं जो अपने मतलब को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं।

कई दफा ये महिलाएं मर्दों को झूठा यक़ीन दिलाती हैं कि उनका सच में उनके साथ कोई इमोशनल कनेक्शन बन गया है। ये उनकी गर्लफ्रेंड होने का नाटक बखूबी करती हैं और पुरुषों का विश्वास जीत लेती हैं। इस जगह पर मर्दों को ये तय करना है कि क्या वो खुद को उसका खिलौना बन कर रहने देंगे या फिर अपने आत्मसम्मान के लिए वो ये सब रोक देंगे।

किसी भी व्यक्ति को ये जान कर अच्छा नहीं लगता है कि कोई उसका अपने मतलब के लिए इस्तेमाल कर रहा है। इस वजह से जब आपको अपने रिलेशनशिप के बारे में ऐसा पता चले कि वो आपका फायदा उठा रही है तो इस रिश्ते से तुरंत बाहर निकलने का प्रयास करें। उस लड़की को अपनी मनमानी ना करने दें।
आप एक अच्छे और सच्चे रिश्ते के हक़दार हैं जहां आपको प्यार और सम्मान मिले। इस लेख में हम कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप जान सकेंगे कि आपकी गर्लफ्रेंड आपका फायदा तो नहीं उठा रही है।

1. वो दुनिया के सामने नहीं दिखती कि आप उसके बॉयफ्रेंड हैं
अगर दुनिया के सामने आपको अपने बॉयफ्रेंड के रूप में मिलवाने में उसे शर्म आती है तो ये सबसे बड़ा इशारा है कि उसकी भावनाएं आपकी तरह साफ़ नहीं है। जो लड़की सच्चे दिल से किसी को अपना बॉयफ्रेंड मानती है वो दुनिया से इस बात को छिपाने जैसी बात में बिल्कुल विश्वास नहीं रखेगी। अगर वो परिवार के अलावा अपने दोस्तों से भी आपको छिपा कर रखती है तो ये इशारा है कि चीज़ें वैसी आगे नहीं बढ़ रही हैं जैसी आप देख रहे हैं।

2. वो तभी आपसे प्यार जताती है जब उसे आपसे कुछ चाहिए होता है
आप उनके मुंह से बहुत कम ही सुन पाते होंगे कि वो आपसे प्यार करती है। और उन दुर्लभ मौकों पर जब भी उसने आपसे अपने प्यार का इज़हार किया तभी उसने किसी चीज़ की मांग आपसे कर दी। चाहे वो किसी तरह की मदद हो या फिर कोई चीज़। कोई लड़की सच में किसी से प्यार करती है तो वो इसका इज़हार करने का कोई छोटा सा मौका भी नहीं जाने देती है। उसे तोहफों के लिए या अपनी कोई मांग मनवाने के लिए इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

3. उसे आपकी फीलिंग और इमोशन से कोई फर्क नहीं पड़ता है
उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उसकी किसी हरकत का असर आप पर कैसा पड़ेगा। वो अपने आप को खुश रखने के लिए हर तरह के काम करेगी लेकिन इस बात की उसे बिल्कुल परवाह नहीं होगी कि इससे आपको कैसा महसूस होगा। उसका भाव आपके लिए एकदम मतलबी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ जो लड़की आपके प्यार की गिरफ्त में होगी वो इस बात का पूरा ख्याल रखेगी कि उसकी वजह से आप कभी दुखी ना हों। अगर व्यक्तिगत तौर पर वो आपके इमोशन की कद्र नहीं करती है तो उसका प्रेम आपके लिए सिर्फ दिखावा है।

4. वो आपको अपने पर्सनल बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है
ऐसा लगता है कि आप उनके निजी एटीएम मशीन बन गए हैं। जब भी उसे किसी महंगी चीज़ की खरीदारी करनी होती है वो सीधे आपके पास पहुंच जाती है। वो कभी उस खूबसूरत और महंगे पर्स को खरीदने के लिए अपना पैसा खर्च नहीं करेगी इसलिए वो तुरंत आपके पास आ जाती है। एक दूसरा इशारा ये भी है कि वो कभी आपको खुश करने के लिए अपने मन से आपके लिए कोई तोहफा नहीं लाती है।

5. वो कभी आपकी ज़िंदगी के बारे में नहीं पूछती है
अगर कोई महिला आपसे वास्तव में प्रेम करती है तो वो हमेशा आपके जीवन के बारे में जानना चाहेगी। वो आपके पैशन, उम्मीदें, मकसद और सपने के बारे में जानकार उत्सुक होगी। आपको निजी जीवन में क्या पसंद है, वो उसके बारे में पूछेगी। अगर आपको महसूस होता है कि उसके मन में इस तरह की कोई भी भावनाएं नहीं है तो वो आपसे प्यार नहीं करती है।

6. वो बहुत कम मौकों पर ही आपसे बात करती है
बातचीत किसी भी रिश्ते की सबसे अहम कड़ी है। अगर लड़की आपसे नियमित तौर पर बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं लेती है तो आपके मन में उठ रही शंका काफी हद तक सही है। आपको पसंद करने वाली लड़की आपसे बात करने के मौके तलाश करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
