Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
काम के हैं ये तरीके, अपने क्रश को इम्प्रेस करने के लिए ट्राई करें
हर प्यार और रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव आता रहता है। ऐसा भी हुआ होगा कि आपने अपने क्रश या पार्टनर पर कुछ तरीकों को ट्राई करने की कोशिश की होगी लेकिन उसका नतीजा कुछ उल्टा ही आ गया।
किसी के दिल में आपके लिए प्यार है या नहीं ये जानने की उत्सुकता तो सब में होती है लेकिन उसके बारे में पता लगाने का तरीका अलग हो सकता है। किसी का दिल जीतना चाहते हैं तो उससे जुड़े तरीकों के बारे में आपने इंटरनेट पर पढ़ा भी होगा। मगर उसके बावजूद ये बता पाना मुश्किल है कि उनमें से कौन सा आईडिया काम कर सकता है और कौन सा फ्लॉप हो जायेगा।

अगर आप अपने रिश्ते को लेकर सच में सीरियस हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। किसी के साथ आप रिलेशनशिप में आना चाहते हैं तो इन आजमाए हुए तरीकों को ट्राई करें, शायद आपकी बात बन जाए।

1. आत्मविश्वास है जरूरी
आप कॉन्फिडेंट रहें। खुद पर विश्वास रखें और अपनी कीमत को पहचानें। जब आपका खुद पर भरोसा बढ़ेगा तो सामने वाले को मनाना उतना ही आसान होगा और आपको उनका अटेंशन भी मिलेगा।

2. खुद को पता होनी चाहिए अपनी खूबियां
आप अपने मजबूत पक्ष को पहचानें। आप भी ये चाहेंगे कि आप जिस काम में मजबूत हैं वो आप सामने वाले को दिखाएं। इससे सामने वाले व्यक्ति पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

3. हर बार उनके लिए उपलब्ध ना रहें
अगर आप अपनी अहमियत बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसा करना आपके लिए जरूरी है। उन्हें ऐसा महसूस ना होने दें कि आप हमेशा उनके लिए उपलब्ध हैं। उन्हें लगना चाहिए कि आपका समय पाने के लिए उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा करने से उनके पास ये मैसेज भी जाएगा कि बाकि लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता है।

4. अपना सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा रखें
अगर आप जिसे पसंद करते हैं उसे अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने मजाकिया पहलू पर काम करना होगा। हंसी मजाक करने वाले व्यक्ति से सभी लोगों को लगाव होता है। हर इंसान जिंदगी में हंसना और खुश रहना चाहता है।

5. पहला कदम बढ़ाने से घबराए नहीं
रिलेशनशिप की शुरुआत करने के लिए किसी ना किसी को तो आगे आना ही होगा। आप इस ओर कदम बढ़ाने से घबराए नहीं। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप लड़का हैं ये लड़की। आप इस काम की जिम्मेदारी लेने से पीछे ना हटें।

6. टेक्स्ट मैसेज भेजने के बेसिक जानें
मॉडर्न रिलेशनशिप और डेटिंग के दौर में टेक्स्ट मैसेज भेजने की अहमियत को कोई दरकिनार नहीं कर सकता है। आप इन मैसेज के जरिये अपने पार्टनर से फ़्लर्ट कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान अपनी सीमाएं और हद के बारे में सचेत रहें। हो सकता है वो किसी काम में व्यस्त हों, ऐसे में आप उन्हें लगातार मैसेज करके खुद को उनपर थोप नहीं सकते हैं।

7. बचकानी हरकतें करने से बचें
जब भी आप अपने क्रश से फ़्लर्ट करें तब समझदारी दिखाएं। आप यहां स्कूल के नौजवानों की तरह कोई ट्रिक ना अपनाएं। उदाहरण के लिए यहां जल्दबाजी में उन्हें ईर्ष्या महसूस कराने का प्रयास ना करें।

8. उनके दोस्तों से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करें
आप सामने वाले के परिवार या फिर दोस्तों का साथ पाने का प्रयास करें, ये आपके हक में काम करेगा। अगर आप इनके सामने अपना अच्छा इम्प्रेशन बनाने में कामयाब रहें तो वो आपकी टीम की तरह काम करेंगे।

9. अपने पैशन को सामने लाएं
आपका पैशन किसी भी व्यक्ति को बहुत प्रभावित कर सकता है, वो चाहे आपका क्रश ही क्यों ना हो। अपने पैशन को कभी छिपाने की गलती ना करें। इसके बारे में बात करें और इस पर काम करें।

10. खुलकर बात करें और आई कॉन्टेक्ट पर ध्यान दें
जब आपको उनसे बात करने का मौका मिले, उस दौरान अपना आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें। आप कभी उन्हें ये नहीं जताना चाहेंगे कि उनसे बात करने में आप असहज और भय का अनुभव करते हैं। आंखों में आंखें डालकर बात करेंगे तो उनका आप पर विश्वास बढ़ेगा।

11. ऐसा ना दिखाएं कि आप बहुत ज्यादा व्यस्त हैं
ऐसा दिखाने का प्रयास ना करें कि आप बहुत व्यस्त रहने वाले व्यक्ति हैं। हो सकता है उनसे मिलने से बचने के लिए आप ये बहाना बनाएं लेकिन बार बार ऐसा करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
