Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पार्टनर से झगड़ा, राई का पहाड़ बनने से ऐसे रोकें
हर कपल के बीच में झगड़े होते हैं, ये एक सामान्य बात है और इसे नकारात्मक ढंग से नहीं लेना चाहिए। झगड़े इसलिए नार्मल है क्योंकि आप दो लोग अलग अलग होकर भी एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का प्रयास कर रहे हैं। जब दो अलग विचार वाले लोग मिलने के लिए तैयार होते हैं तो रिश्ते में उतार चढ़ाव आना सामान्य होता है।

जब आपकी फीलिंग्स और प्यार आपके झगड़े के बीच में आने लगे आपको तभी रुक जाना चाहिए और फिर से पहले जैसे होने का प्रयास करना चाहिए। कुछ कपल इस मामले में काफी अच्छे होते हैं, झगड़े को सही समय पर रोक देते हैं और स्थिति को ज्यादा खराब नहीं होने देते हैं। इस लेख में कुछ तरीके बताने की कोशिश की गयी है जिससे आप अपने पार्टनर के साथ बढ़ते हुए झगड़े को रोक सकते हैं।

6. खुद को शांत करें
सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी काम कि आप खुद को शांत करें। अपने गुस्से को अपने विचारों पर हावी होने ना दें। अगर एक बार आपका क्रोध चढ़ जाएगा तो स्थिति बदतर होती चली जाएगी। अपने आप को जितना हो सके उतना शांत रखें। आप गुस्से में चिड़चिड़े हो सकते हैं और आप अपने सामने वाले शख्स पर चिल्लाना चाहेंगे लेकिन क्या आप सच में उस व्यक्ति पर अपना गुस्सा उतारना चाहते हैं जिससे आप प्यार करते हैं? झगड़ा खत्म होने के बाद आपको बुरा महसूस नहीं होगा? बोले गए शब्द कभी भी वापस नहीं लौट पाते हैं और गुस्से में तो इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।

5. ये सोचें कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं
प्यार की सबसे बड़ी खूबसूरती यही होती है कि आप अपने पार्टनर को उस वक्त भी प्यार करें जब आपको उन पर गुस्सा आ रहा हो। आप एक दूसरे की बात से भले ही सहमत ना हो मगर इस वजह से आपका प्यार कभी मर नहीं सकता है। सच्चा प्यार हमेशा बरकरार रहता है और आप दोनों जब शांत हो जाते हैं तो रिश्ता पहले की तरह हो जाता है। लड़ाई झगड़े के दौरान जो अहम बात आपको याद रखनी है वो ये है कि आप उस व्यक्ति से कितना ज्यादा प्यार करते हैं और वो आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

4. मुद्दे को इग्नोर ना करें
ऐसे कई कपल देखने को मिल जाते हैं जो 'इग्नोरेंस मेथड' का इस्तेमाल करते हैं जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस तरीके के मुताबिक कपल लड़ाई को इग्नोर करते हैं, नार्मल होने की कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि मामला ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ये बहस तब तक बनी रहेगी जब तक आप इस पर बात नहीं करते और इसका कोई हल नहीं ढूंढ लेते हैं। कभी भी झगड़े से भागे नहीं बल्कि बात करके जानें कि आप दोनों की राय क्या है।

3. झगड़े को लंबा ना खींचें
कई कपल सामान्य होने के लिए कई दिन ले लेते हैं। ये तरीका आप दोनों के लिए स्वस्थ नहीं है। अगर बहस हो रही है तो बहस करें और उसके बाद उसे वहीं खत्म कर दें और चैप्टर बंद कर दें। एक दूसरे के बीच में दूरी ना आने दें। आप बात को इतना ना खींचें कि उस पर आपका नियंत्रण ही ना रहे।

2. पुराने मुद्दे ना निकालें
बहस के दौरान आप कभी भी अपने पार्टनर के पुराने किसी मुद्दे को लाकर सामने ना रखें। आप दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं चल रहा है, जहां आपको जीतना ही है। दरअसल आप किसी समस्या के हल के लिए ये सब कर रहे हैं। अगर आप किसी पुराने मुद्दे को ले आएंगे तो हो सकता है आपके बीच का झगड़ा बढ़ जाए और आप अपने पार्टनर की फीलिंग्स को चोट पहुंचाएं।
अगर आपको बहस करनी ही है तो फैक्ट्स का इस्तेमाल करें, समस्या को लेकर बहस करें, समस्या का समाधान ढूंढें ना कि एक दूसरे को नीचा दिखाएं।

1. हर बहस को समापन तक लेकर जाएं
ये बहुत अहम है कि आप हर बहस को किसी अंत तक लेकर जाएं। जब भी आपके बीच झगड़ा हो तो ये सुनिश्चित करें कि आप दोनों किसी सहमति तक पहुंचे। लड़ाई को सही तरीके से खत्म करें ताकि भविष्य में दोबारा आप उसी मुद्दे पर बहस ना करें। लड़ना झगड़ना सामान्य है जब तक आप इसे एक सीमा से ऊपर नहीं ले जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
