Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्वे में 54 प्रतिशत लोगों ने माना, पेट्स को पार्टनर नापसंद होने पर खत्म कर सकते है रिश्ता
घर आकर पेट डॉग के साथ खेलना, मस्ती करना, वीकेंड्स पर उसके साथ समय बिताना..। कुछ इसी तरह किसी भी डॉग ऑनर की दुनिया उसके पेट डॉग तक ही सिमट कर रह जाती है। हर प्लानिंग में भी डॉग शामिल होते है, फिर चाहे बात किसी वेकेशन पर निकलने की हो या फिर कुछ दिनों के लिए काम के चलते बाहर रहने की। इतना ही नहीं देखने में आया है कि दो डॉग लवर्स आसानी से एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं। क्योंकि उनके पास बहुत सी बातें, टिप्स और यादें शेयर करने के लिए होती है। ऐसे में हाल ही में डॉग और डॉग ऑनर के रिश्ते को लेकर एक स्टडी की गई, जिसमें बहुत से रोचक तथ्य नजर आए है।

54% लोग खत्म कर देते हैं रिश्ता
‘द ट्रूथ अबाउट डॉग पीपल' नामक रिर्पोट में पेट डॉग और उनके मालिक के बीच के रिश्ते से जुड़े बहुत सी अनोखी बातें सामने आई है। जैसे कि 54 प्रतिशत लोग सिर्फ इसलिए अपने रोमांटिक रिश्ते को तोड़ देते है, क्योंकि पेट डॉग को उनका पार्टनर पसंद नहीं आया।

पेट डॉग से दूर रहना है मुश्किल
किसी भी पेट डॉग के साथ रहना, उसके साथ समय बिताना उसके मालिक के लिए सबसे अच्छे पलों में एक होते है। उन्हें घर आने पर डॉग के साथ खेलना और मस्ती करना अपने रूटीन कामों की तरह ही लगता है। इसी वजह से जब कभी किसी काम या वेकेशन पर जाने के लिए डॉगी से दूर रहना पड़ता है मालिक को थोड़ी परेशानी होती है। ऐसे में इस रिपोर्ट की मानें तो लोग ट्रिप पर पार्टनर के साथ जाने के बजाए घर पर ही अपने पेट के साथ समय बिताना ज्यादा बेहतर समझते है।

मानसिक स्वास्थय भी बेहतर
किसी पालतू जानवर का आपके साथ रहना, आपके मानसिक स्वास्थय पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इस खोज के अनुसार करीबन 75 प्रतिशत पेट डॉग रखने वालों ने माना है कि बहुत सी खराब परिस्थिातियों में सिर्फ पेट डॉग की मौजुदगी से ही हमारे स्वभाव में अच्छा प्रभाव पड़ा। इससे पहले भी ऐसी बहुत सी रिपोर्ट, शोध और खोजें सामने आ चुकी है जिनमें साबित हो चुका है कि पेट डॉग हमारे तनाव को कम करने में सक्षम है।

फोटो खिचवाना है पसंद
हम सभी जानते है कि किसी भी पेट डॉग को फोटो क्लिक के लिए पोज में बैठाए रखना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन अगर आपको अपने डॉग और पार्टनर में से किसी एक साथ फोटो क्लिक करने को कहा जाए तो? इस बात जवाब अगर इस स्टडी में खोजा जाए तो, उसके अनुसार 65 प्रतिशत लोगों ने अपने पार्टनर के बजाए अपने डॉग के साथ फोटो क्लिक ज्यादा पसंद करते है।



Click it and Unblock the Notifications
