Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पार्टनर की कम हाइट का फिजिकल रिलेशन पर पड़ता है कोई असर? जानें फायदे और नुकसान
जब दो लोग एक रिश्ते में जुड़ते हैं, तो उनके मन में कई तरह की इच्छाएं जागृत होती है। वह केवल भावनात्मक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं। वह एक-दूसरे के साथ एक अच्छा सेक्सुअल टाइम स्पेंड करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, अगर दोनों पार्टनर की हाइट में अंतर होता है तो इससे उनके मन में कहीं ना कहीं यह कशमकश भी रहती है कि क्या इससे उनकी सेक्स लाइफ पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। दरअसल, कई लोगों का मानना है कि खड़े होने पर कुछ सेक्स पोजीशन या यहां तक कि किस करने में भी समस्या हो सकती है। दूसरी ओर, कुछ का मानना है कि यह उन्हें रोमांच देता है। लेकिन क्या सेक्स के दौरान हाइट का फर्क वाकई मायने रखता है या नहीं, जानने के लिए पढ़ें यह लेख-

मिशनरी पोजिशन में हो सकती है समस्या
अगर हाइट में थोड़ा ही अंतर है, तो इससे अमूमन कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन यदि कोई 6 फीट 3 इंच का आदमी अपने 5 फीट 1 इंच के साथी के साथ मिशनरी पोजीशन में सेक्स करने की कोशिश करता है, तो इसमें निश्चित रूप से उसे परेशानी होगी। दरअसल, जब व्यक्ति किसी से प्यार करता है या संबंध बनाता है, तो उस दौरान अपने पार्टनर का चेहरा देखना उसे रोमांचित करता है। लेकिन अगर हाइट में बहुत अंतर होता है, तो यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वेनिला सेक्स करने वाले लोगों को भी होती है निराशा
वेनिला सेक्स को एक सॉफ्ट सेक्स माना जाता है। इस तरह संबंध बनाने वाले लोग संभोग के दौरान बिल्कुल भी हार्श होना पसंद नहीं करते। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि वह संभोग के दौरान एक्सपेरिमेंटल नहीं होते हैं या फिर नई पोजिशन ट्राई नहीं करते हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो सेक्स करते समय अपने साथी की आँखों में देखना पसंद करते हैं, लेकिन आप अपने साथी से लगभग एक फीट छोटे हैं, तो शायद आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़े।

रफ सेक्स करने वालों के लिए बोनस समान है हाइट का अंतर
जो लोग सेक्स के दौरान हावी होना पसंद करते हैं या फिर उन्हें रफ सेक्स करना पसंद होता है, उनके लिए ऊंचाई का अंतर किसी बोनस के समान है। दरअसल, ऊंचाई में अंतर वास्तव में रफ सेक्स में पावर प्ले को जोड़ता है, जिसका कुछ कपल्स काफी आनंद लेते हैं।

कुछ पोजिशन में आता है बेहद आनंद
यदि छोटा साथी लम्बे साथी के ऊपर है, तो यह सब ठीक है और अच्छा है। यह एक बहुत ही मजेदार और रोमांचक स्थिति हो सकती है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं शीर्ष पर होने पर चरमोत्कर्ष पर पहुंच जाती हैं। इसके अलावा, संभोग के दौरान कुछ अन्य पोजीशन जैसे स्पूनिंग या स्टैंडिंग सेक्स भी वास्तव में रोमांचकारी हो सकता है।
अंततः यह कहा जा सकता है कि सेक्स के दौरान किसी भी कपल के बीच ऊंचाई का अंतर मायने रखता है। हालांकि, उस अंतर को भरने के लिए व संभोग का पूरा आनंद लेने के लिए वह सेक्स के दौरान एक्सपेरिमेंटल हो सकते हैं और नई पोजिशन ट्राई कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications