Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कोरोना महामारी के बीच लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इस तरह बनाएं रखें प्यार
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आम लव रिलेशन से काफी अलग होता है। ऐसे रिश्ते में कपल्स को अधिक समझदारी दिखाने की जरूरत होती है। वैसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन के अपने फायदे भी हैं। जब कपल्स कई दिनों व महीनों के बाद मिलते हैं, तो उनके बीच एक अलग ही स्पार्क होता है। लेकिन जब से कोरोना वायरस से अपना कहर पूरी दुनिया में बरपाना शुरू किया, उसका असर रिश्तों पर भी साफतौर पर दिखाई दिया। संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल करना काफी मुश्किल हो गया। ऐसे में जो कपल्स एक-दूसरे से दूर रहते हैं, वह लंबे समय से मिल नहीं पा रहे हैं। जिसके कारण अब उनके रिश्ता प्रभावित होने लगा है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप कुछ ऐसे उपाय अपनाएं, जिससे जगह की दूरियां आपके रिश्ते में दूरी ना पैदा कर पाएं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बता हैं जिनकी मदद से आप कोरोना महामारी के बीच अपने साथी से दूर रहते हुए भी अपने प्यार को यूं ही बरकरार रख सकती हैं-

जरूर निकालें समय
वैसे तो लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स को हमेशा ही अपने रिश्ते को समय देने के लिए कुछ वक्त अलग से निकालना होता है। यह समय सिर्फ उनका ही होता है। लेकिन अब जब आप लंबे समय से एक-दूसरे से दूर हैं तो यकीनन ऐसे में आप दोनों ही एक-दूसरे को मिस कर रहे होंगे। इसलिए आप एक-दूसरे के लिए थोड़ा अधिक समय निकालने की कोशिश करें। इस दौरान कोशिश करें कि आप दोनों शिकायतें करने की जगह एक-दूसरे को खुशी देने की कोशिश करें।

बनाएं रखें पॉजिटिविटी
इस दौरान हर व्यक्ति के मन में कुछ हद तक नेगेटिविटी बढ़ने लगी है और जब मुश्किल दौर में अपनों का साथ ना हो तो उस वक्त को काटना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब आप वीडियो कॉल पर एक-दूसरे के साथ हों, तब पॉजिटिविटी बनाए रखें। इस समय दोनों ही पार्टनर को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को इमोशनली सपोर्ट करें, देखिए आप खुद को भी काफी रिलैक्स्ड महसूस करेंगे।

पार्टनर पर जरूर रखें विश्वास
विश्वास के बिना किसी भी रिश्ते का कोई अर्थ नहीं है। यकीनन इन दिनों आप दोनों एक-दूसरे से दूर हैं, लेकिन यह आप दोनों के ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। ऐसे में आप अपने विश्वास को यूं ही कायम रखे। इससे आपके रिश्ते में हैप्पीनेस बनी रहेगी। वैसे साथी पर विश्वास करने के साथ-साथ उन्हें इस बात का भी अहसास कराएं कि आप उन्हें बेहद प्यार करते हैं और आपको उन पर पूरा भरोसा है। इतना ही नहीं, इस मुश्किल वक्त में आप उनके साथ है।

करें कुछ खास
इस मुश्किल दौर में आप अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए कुछ खास एक्टिविटी कर सकते हैं। मसलन, आप अपने पार्टनर के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरों का एक कोलार्ज बनाकर उन्हें वीडियो मैसेज भेजें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो वर्चुअली डिनर डेट प्लॉन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, पार्टनर के साथ वीडियो गेम या फिर फन गेम्स भी खेले जा सकते हैं। इसी तरह आप पार्टनर की दिल खोलकर तारीफ करने से लेकर अन्य कई बेहतरीन एक्टिविटीज एक साथ कर सकते हैं। अगर आप दोनों एक ही देश में हैं तो ऐसे में आप उनके लिए कोई प्यारा सा तोहफा कोरियर करके उन्हें सरप्राइज भी कर सकते हैं। यह एक्टिविटीज ना सिर्फ आपको खुशी देती हैं, बल्कि आपके रिश्ते में भी एक नयापन बनाए रखती हैं। इतना ही नहीं, इससे आपको जगह की दूरियों का भी अहसास नहीं होता।
हम आशा करते हैं कि आप इन उपायों को अपनाकर कोरोना संक्रमण के इस मुश्किल दौर में अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन को प्यार भरा व मजबूत बनाए रख पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
