Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैनिपुलेटिव औरत एक रिश्ते में ऐसे घोलती है ज़हर, खुद को इस्तेमाल होने से ऐसे बचाएं
हर रिश्ता सपने सरीखा हो ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे रिश्ते बेहद परेशान करने वाले होते हैं जिसमें आपको मूर्ख बनाकर आपका इस्तेमाल किया जाए। आप यदि एक मैनिपुलेटिव महिला के साथ रिलेशनशिप में होते है तो उनके व्यवहार में मैनिपुलेशन संकेतों को वक़्त रहते पहचानकर खुद को इस्तेमाल होने से बचा सकते हैं और ज़रूरी कदम उठा सकते हैं।

भावनात्मक विस्फोट का बार बार प्रयोग
यदि आपकी महिला पार्टनर उन मौकों पर भावुक होने लगती हैं जब उन्हें अपनी बात को मनवाना होता हो या लड़ाई-बहस आदि में वो हारने लगे- तो यह संकेत है कि वो अपनी बात को मनवाने या बहस को अपने पक्ष में करने के लिए भावुकता का सहारा ले रही है।

सहजता से बात करके मनवाती हैं अपनी बात
कुछ महिलाएं मैनिपुलेशन करने के लिए सहजता से बात करने में माहिर होती हैं। वे आपके व्यवहार की सूक्ष्म बातों को ध्यान में रखकर कम्फ़र्टेबल बातचीत के ज़रिये अपने पक्ष में हामी भरवाने का काम बखूबी कर लेती है। बातचीत के अंत में आपको ऐसा लग सकता है कि जो भी फैसला हुआ है वो आपकी पसंदानुसार ही हुआ है।

झूठ बोलने में होती है महारत
मैनिपुलेटिव महिला आपका इस्तेमाल करने और अपने फायदों के लिए हर बात के लिए झूठ बोलने और सच छिपाने में माहिर होती हैं। ऐसा हो सकता है कि रिलेशनशिप में आप कई मौकों पर अंधेरे में रखे जा रहे हो। आपको उन संकेतों के प्रति पूरी तरह से सचेत रहना पड़ेगा जिनमें आपको यह महसूस हो कि आपसे बातें छुपाई जा रही है।

वित्तीय सहायता ना देना
किसी भी रिलेशनशिप की नींव दो लोगों के प्रयासों से ही मज़बूत होती है। आपसी खर्चे और ज़रूरतें दोनों लोग सामान रूप से ही मेहनत करके पूरे करते हैं। लेकिन एक मैनिपुलेटिव महिला की यह पहचान हो सकती है कि वो आर्थिक रूप से आपके जितना सहयोग ना करे। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप अकेले ही सभी खर्चे उठा रहें हैं और आपसे ही सभी खर्चे मैनिपुलेशन के ज़रिये करवाए जा रहे हैं ।

विक्टिम कार्ड खेलना
अपने फायदे में आपको अपने पक्ष में करने के लिए मैनिपुलेटिव महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलने से भी नहीं कतराती। यदि आप उन्हें उनके झूठ के साथ भी पकड़ते हैं या उनके व्यवहार के लिए उनसे सवाल करते हैं वे तब भी भावुक होकर या खुद को विक्टिम जैसा दिखा कर आपसे सांत्वना हासिल करने का प्रयास करने लगती हैं। आपको इन प्रकार के संकेतों से सावधान होना चाहिए और खुद को इस्तेमाल होने से बचाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
