Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद शारीरिक संबंध बनाना कितना सुरक्षित?
जल्द ही कोविड-19 के टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इस ड्राइव में 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल बने हुए हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी भी लोगों के मन में संशय बरकरार है। लोगों के मन में ये बात भी उठ रही है कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है या नहीं। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस पर गाइडलाइन्स नहीं आई है। ऐसे में चिकित्सा विशेषज्ञों की राय जानते हैं कि वो कोविड वैक्सीन को लेने के बाद इंटिमेट रिलेशन के बारे में क्या कहते हैं।

एक्सपर्ट्स की राय
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस टीके का कोई दीर्घकालिक असर है या फिर इसका शारीरिक संबंध बनाने के बाद लोगों पर कोई प्रभाव होगा या नहीं, इस पर किसी तरह की ठोस राय दे पाना जल्दबाजी होगी। ऐसी स्थिति में फिजिकल रिलेशन बनाते समय सुरक्षित उपाय का प्रयोग करना ही बेहतर होगा। कुछ समय के लिए फैमिली प्लानिंग भी टाल दें।
गौरतलब है कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल अभी भी जारी है और इसमें शामिल हुए वॉलंटियर्स को तीन महीने तक इंटिमेट रिलेशन के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही पुरुष वॉलंटियर्स को वैक्सीन लगवाने के तीन महीने बाद तक स्पर्म डोनेट ना करने की भी सलाह दी गई है।

अपना सकते हैं ये उपाय
इस मामले में पुख्ता जानकारी न होने कि स्थिति में विशेषज्ञ बचाव का विकल्प अपनाने की सलाह दे रहे हैं। वैक्सीन लगने के बाद संबंध बनाने के लिए कॉन्डोम का इस्तेमाल करें। वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के बाद कम से कम 2 से 3 सप्ताह तक कपल्स के लिए गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन रहेगा।

महिलाएं रखें ज्यादा सावधानी
जो महिलाएं वैक्सीन लगवाने वाली हैं वो एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकती हैं। सभी महिलाओं की शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य का स्तर अलग अलग हो सकता है। ऐसे में वैक्सीन का असर इन स्थितियों में करना कितना सुरक्षित है इसके बारे में भी फिलहाल पूर्ण जानकारी नहीं दी जा सकती है।
सरकार की तरफ से सिर्फ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ही वैक्सीन ना लेने की सलाह दी है।

कोरोना वायरस की स्थिति में शारीरिक संबंध
एक शोध में ये बात सामने आ चुकी है कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सीमेन में जिंदा नहीं रहता है। ऐसे में व्यक्ति के पार्टनर को किसी तरह का खतरा नहीं होता है। चीन के वुहान में ये अध्ययन कोविड19 के मरीजों पर किया गया था। मगर इस शोध में केवल 34 लोगों को ही शामिल किया गया था इसलिए बड़े पैमाने पर इस पक्ष को जानने की जरूरत है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो वैक्सीन लगवाने वालों को 3 से 6 महीने तक पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
