Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
वो फ़्लर्ट तो नहीं कर रही है आपके साथ, ये संकेत देंगे इसका जवाब
जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तब वो उसे इंप्रेस करने की कोशिश करता है और कुछ ऐसे संकेत देता है जिससे बात लड़की के दिल तक पहुंच जाती है। इस बर्ताव को आप उनका फ्लर्टिंग स्किल भी कह सकते हैं। मगर ऐसा नहीं है कि फ़्लर्ट करना सिर्फ लड़कों को ही आता है। इस मामले में लड़कियां भी कुछ कम नहीं है।

लड़कियां अगर किसी को पसंद करती हैं तो वो अपने हाव भाव और बिहेवियर से जता सकती हैं। वो कुछ ऐसे संकेत देती हैं जिससे पता चलता है कि वो उसे पसंद करती हैं। यूं तो लड़कियों को कोई भी पूरी तरह से जान नहीं पाया है लेकिन कुछ ऐसे संकेत जरूर हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि वो आपसे फ़्लर्ट कर रही है।

करीब आना
यदि कोई लड़की बातचीत के दौरान लड़के के करीब आ जाती है तो ये इशारा है कि वो उसे पसंद करती है।

अपने बालों को संवारना
अगर लड़की बार बार अपने बालों पर हाथ फेरती है, लटों के साथ खेलती है या फिर अपने बाल संवारती है तो ये संकेत है कि आप उन्हें अट्रैक्टिव लग रहे हैं। वो आपसे बात करने में दिलचस्पी ले रही है।

समझें आंखों की भाषा
जब महिलाएं किसी से फ़्लर्ट करती हैं तब उनकी आंखें भी बहुत कुछ कह जाती है। अगर बात करते करते कुछ देर नजर मिलाने के बाद वो अपनी पलके झुका लेती हैं तो ये सिग्नल है कि उनके दिल में आपके लिए कुछ खास है।

नहीं छिपती मुस्कुराहट
जब लड़की किसी से फ़्लर्ट करती हैं और उसे पसंद करती हैं तब उस शख्स के सामने आ जाने पर वो अपनी मुस्कुराहट नहीं छिपा पाती हैं। आपके हर बार सामने आ जाने पर उनके चेहरे पर आने वाली स्माइल ही सबकुछ कह जाती है।

अपने कपड़ों को ठीक करना
यदि लड़की किसी को पसंद करती है तो वो उसे इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है और वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेती हैं। आपके सामने आ जाने पर वो अपने कपड़े ठीक करने लग जाए तो समझ जाएं कि वो आपको पसंद करती है।

बातों से जानती है रिझाना
जो महिलाएं फ़्लर्ट करने के मामले में एक्सपर्ट होती हैं वो अपनी आवाज का भी अच्छा इस्तेमाल करती हैं। वो अपनी आवाज को इस तरह से मॉड्यूलेट कर लेती हैं जिससे इसमें आकर्षण बढ़ जाता है।

स्पर्श का एहसास
अगर किसी गलती या जानबूझकर लड़की आपके हाथ या कंधे पर हाथ रख देती है तो ये सीधा संकेत है कि वो आपको पसंद करती है।



Click it and Unblock the Notifications