Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सेक्स की टाइम लिमिट को लेकर महिलाओं और पुरुषों की राय अलग
आमतौर पर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि उनका पार्टनर यौन संबंध बनाने के दौरान लंबे समय तक उनका साथ नहीं दे पाता है। वहीं पुरुष भी इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि वो सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान लंबा नहीं टिक पाते हैं। ऐसे में महिलाएं सुख की अनुभूति नहीं कर पाती हैं। अब ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर सेक्स ड्राइव औसतन कितनी देर का होना चाहिए। इसका जवाब तलाशने के लिए हाल ही में अध्ययन किया गया है, जानते हैं इसका जवाब क्या मिला।

स्टडी में शामिल किये गए 4 हजार लोग
इस स्टडी के लिए अमेरिकी शोधकर्ताओं ने यू.के तथा यू.एस के चार हजार पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया। इस अध्ययन के तहत उनकी सेक्स से जुड़ी आदतों के बारे में जानने का प्रयास किया गया। अध्ययन में शामिल किये गए लोगों की उम्र 18 से 35 वर्ष की थी। शोध में उनसे मुख्य दो सवाल पूछे गए- पहला कि वे यौन संबंध बनाते समय कितनी देर तक टिक पाते हैं और दूसरा कि वो कितनी देर तक का इंटरकोर्स चाहते हैं।

सुख की अनुभूति के लिए चाहिए 25 मिनट
इस शोध में शामिल हुई महिलाओं के अनुसार उनका सेक्स ड्राइव 25 मिनट 51 सेकेंड तक चलना चाहिए। इस समय को पूरा करने से उन्हें अच्छा महसूस होगा।
वहीं दूसरी तरफ सर्वे में शामिल हुए पुरुषों के अनुसार उनका इंटरकोर्स 25 मिनट 43 सेकेंड का होना चाहिए।

पुरुष 11 से 14 मिनट ही निभा पाते हैं साथ
इस अध्ययन में शामिल हुई महिलाओं ने इस बात पर आपत्ति जताई की उनके मेल पार्टनर सिर्फ 11 से 14 मिनट ही साथ दे पाते हैं और इस कारण उन्हें पूर्ण संतुष्टि नहीं मिल पाती है। इस शोध से ये बात भी पता चली कि पुरुष ये बात मानते हैं कि उम्र और अनुभव बढ़ने से सेक्स ड्राइव का समय बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

सेक्स के लिए महिलाओं का पसंदीदा समय
यौन संबंध बनाने के समय को लेकर महिलाओं और पुरुषों की पसंद में अंतर देखने को मिला। मर्दों को रात में संबंध बनाना अच्छा लगता है लेकिन महिलाएं इस समय थकान महसूस करती हैं इसलिए वो इस काम के लिए सुबह का समय पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
