Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
जी हां, आपकी फेवरेट प्लेलिस्ट खोल सकती है आपके दिल के कई राज़!
संगीत एक ऐसी चीज है, जिससे आप बंधकर कहीं भी किसी भी दुनिया में पहुंच सकते हैं, ये आपके दिल-और दिमाग को सुकून देता है। आप संगीत की लय के साथ अपने ख्वाबों की दुनिया में पहुंच जाते है। म्यूजिक को थेरेपी की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है जब मन अशांत होता है। आपकी रोमांटिक लाइफ, दोस्ती और पारिवारिक संबंध ये सब आपके म्युजिक च्वाइस से पता चल सकता है। आपका अटैचमेंट स्टाइल कैसा भी हो, या लोग आमतौर पर रिश्तों में कैसे सोचते हैं, महसूस करते हैं और काम करते हैं। एक नई स्टडी के मुताबिक, आपकी प्लेलिस्ट से पता चल सकता है कि आप किसी रिश्ते में किस तरह के साथी होंगे।

प्लेलिस्ट बता देती है आपकी शख्सियत
आप में से कई लोगों के लिए म्यूजिक एक थेरेपी है और जो गाना आपको पसंद होता है उसे आप लूप में करके बार-बार गाने सुनना पसंद करते हैं। इसमें गानों के बोल भी मायने रखते हैं। नई स्टडी के मुताबिक आपकी प्लेलिस्ट से पता चल सकता है कि आप किस तरह के शख्स हैं।
अमेरिकी जर्नल रिलेशनशिप में पब्लिश इस स्टडी में टीम ने लगभग 500 प्रतिभागियों का एनालिसिस किया और उन्हें 15 अलग-अलग जॉनर्स के गाने बताने करने के लिए कहा गया।

पसंदीदा गीत और लाइफ पार्टनर
शोधकर्ताओं ने पाया कि आपके सबसे पसंदीदा गीतों के बोल आपके संभावित साथी के व्यक्तित्व लक्षणों और लगाव का स्टाइल को दिखा सकते हैं। ये यह भी बता सकता है कि आपका लाइफपार्टनर खुशमिजाज़ या फिर एंजाइटी से भरा होगा।

यूनीक अटैचमैंट स्टाइल और आपकी भावनाएं
मैकमास्टर यूनिवर्सिटी से एमडी अलाई और साइकॉलजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ज्योफ मैकडोनाल्ड और निकोलस नियम ने पाया कि लोगों की यूनीक अटैचमैंट स्टाइल हाल के एक रिसर्च में उनके पसंदीदा गीतों के बोल के साथ मेल खाती है। दूसरे शब्दों में, अच्छे या बुरे के लिए, आप अक्सर ऐसे गाने सुनते हैं जो उन भावनाओं को दिखाते है, जो आप उस वक्त अनुभव कर रहे होते हैं।

पसंदीदा म्यूजिक और आपकी थिंकिंग
अलेई कहते हैं, गाना मायने रखता है, इसलिए उन पर ध्यान दें, आपके रिलेशनशिप के बारे में आपके पसंदीदा म्यूजिक के बोल आपकी थिंकिंग और इमोशन्स को बताने में मदद कर सकते हैं, लेकिन रिश्तों के आपके अनुभवों के बारे में उन बातों को भी दिखा सकते हैं जिन्हें आपने महसूस नहीं किया होगा। कुछ ऐसा जो आप बार-बार कर रहे हैं, जिसके खिलाफ आप आते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
