Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपकी सास एक बुरे सपने की तरह है?

पहचाने अपनी सास को-
हर काम में परफेक्ट होती हैं - ज्यादातर सास, बहु के मुकाबले ज्यादा परफेक्ट होती हैं। कुछ सास पर फेक्ट बनने की कोशिश करती हैं। अगर आपकी सास आपके सामने परफेक्ट बनने की कोशिश करती हैं तो आपको थोडा़ धैर्य दिखाने की जरुरत होगी। उन्हें जैसा मन हो वैसा करने दीजिये बस आप खुद पर काबू रखिये और धीरे-धीरे मजे़ लीजिये।
काम में दखल देती हैं - आपने शायद कई बार ध्यान दिया होगा कि जब भी आप अपने पति से किसी बात को लेकर चर्चा करती होंगी, तब आपकी सास भी वहां पर तपाक से पहुंच जाती होंगी। आपकी बात सुनते-सुनते उनसे भी रहा नहीं जाता होगा और वह बिना कुछ सोचे समझे अपनी सलाह आप पर ठोंक देती होंगी। खैर, अच्छा यही होगा कि उस समय आप अपनी सास को बोलने दें और अगर यह बार-बार होता रहे, तो इस मामले में अपने पति की मदद लें।
रोक-टोंक लगाती हैं - कई सास ऐसी होती हैं जो बहु को बार-बार कह कर अपने मनमर्जी का काम करवा लेती हैं और बाद में यह दिखाने की कोशिश करती हैं कि उन्होंने तो जैसे कुछ कहा ही ना हो। अगर वह आपको अपनी उंगली पर नचाती हैं तो समझ लीजिये कि आप बहुत बडी़ परेशानी में फस चुकी हैं और इससे निकलना इतना आसान नहीं।
बिना नॉक करे बेड़रूम में घुस आती हैं- अपनी प्राइवेसी मेंटेन करने के लिये हमेशा अपने बेड़रूम का दरवाज़ा लॉक कर के रखें। लेकिन अगर आपकी सास बिना नॉक किये हुए जबरदस्ती बेटे से बात करने के बहाने घुस आएं तो हमें लगता है कि यहां पर कुछ तो गड़बड़ है। इससे बचने के लिये आप अपने पति से कहें कि वे अपनी मां से इस बात को ले कर बात करें और मामला सुलझाएं।
आपको प्रभावित करने की कोशिश करती हैं- जब बात पैसे और घर चलाने की हो तो सास से रहा नहीं जाता। हम मानते हैं कि उन्होंने अपनी आधी जिन्दगी देख ली है और वह इसी बात को अपनी बहु पर थोपना चाहती हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिये कि आज की 21 सेन्चुरी की नारी कोई बेवकूफ नहीं है। उसे अच्छे से पता है कि घर को किस तरह से चलाना चाहिये और क्या चीज़े फिजूल है। जब आपकी सास बेफिजूल की एडवाइस दें तो आप उन्हें अपने तरीके से समझा दीजिये कि आप उनकी यह एडवाइस हर समय क्यों नहीं मान सकतीं।



Click it and Unblock the Notifications
