एक पुरूष, औरत को क्‍यों छोड़ देता है?

By Super

पुरूष महिला को बिना किसी पश्‍चाताप की भावना के छोड़ देते है और इसके लिए बाद में फिल्‍मी कारण बताते है। पुरूष, महिलाओं को हमेशा मझधार में छोड़ देते है और उन्‍हे समाज में झेलने के लिए विवश कर देते है। विकासशील देशों में, कई महिलाएं ऐसी समस्‍याओं का सामना करती है और जब तक वह अपनी रोजी - रोटी व आर्थिक रूप से अपने जीवन साथी पर निर्भर रहती है तब तक उन्‍हे ऐसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है।

पुरूष महिला को तभी छोड़ देते है जब उनमें उनकी रूचि खतम हो जाती है या फिर उन्‍हे किसी युवा महिला का प्‍यार मिल जाता है। जो महिलाएं ज्‍यादा खर्चीली और रोबदार मांग करने वाली होती है और शादी की उपेक्षा करती है वह भी पुरूषों के द्वारा छोड़ दी जाती है। कोई पुरूष किसी औरत को तभी छोड़ता है जब वह स्‍त्री उसकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती या उसकी उम्‍मीदों को पूरा नहीं कर पाती है। शादियां उस स्थिति में टूट जाती है जब कोई महिला अपने पति पर शर्त थोपने की कोशिश करती है और उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझ नहीं पाती है।

जहां पति और पत्‍नी के बीच एक दूसरे की मांगों को पूरा करने में असमर्थता आ जाती है वहां उनके रिश्‍ते में प्‍यार खत्‍म हो जाता है। रिश्‍तों में खटास आने पर ही पुरूष दूसरी स्‍त्री की ओर आकर्षित होता है और एक्‍ट्रा मैरिटल अफेयर में फंस जाता है। अगर कोई पुरूष अपनी पत्‍नी से खुश नहीं है तो उसकी आंखें किसी दूसरे पर हमेशा टिकी रहेगी जो उसे समझ सकें या उतना प्‍यार दे सकें। लेकिन आखिर ऐसा क्‍यों होता है।

यहां नीचे कुछ मुख्‍य कारण बताएं जा रहे है कि आखिर पुरूष किसी महिला को क्‍यों छोड़ देता है।

1) जब पार्टनर जलन भरे स्‍वभाव की हो

1) जब पार्टनर जलन भरे स्‍वभाव की हो

एक महिला अपने जलन भरे स्‍वभाव के कारण अपने पार्टनर को खो देती है। वह अपने पार्टनर पर श‍क करती है और बाद में पागलों की तरह जानने की कोशिश में लगी रहती है। उसकी ऐसी हरकत उसके पति या प्रेमी को काफी परेशान कर सकती है जिससे वह रिश्‍ते को तोड़ने के बारे में सोच सकते है।

2) जब पार्टनर भावनाओं की कदर न करे

2) जब पार्टनर भावनाओं की कदर न करे

पुरूष, हमेशा उन महिलाओं के साथ कोई रिश्‍ता नहीं रखना चाहते जो उनकी भावनाओं या बातों को न समझें। जो उनकी बातों को न सराहें और न ही उनकी फीलिंग्‍स की कद्र करे। एक पुरूष को हमेशा ऐसे साथी की जरूरत होती है जो उन पर पूरी तरीके से विश्‍वास कर सकें।

3) जब बीवी में रुचि खतम हो जाए

3) जब बीवी में रुचि खतम हो जाए

अगर कोई पुरूष किसी अन्‍य महिला की ओर आकर्षित हो जाता है तो वह वर्तमान में जिस महिला के साथ होता है उसे छोडने के बारे में सोचने लगता है। हो सकता है कि वह नई स्‍त्री ज्‍यादा यंग और सेक्‍सी हो, जिससे उसकी रूचि अपने पुराने पार्टनर में नहीं रह गई। वह नई लड़की के साथ सम्‍बंध बनाना चाहता हो। ऐसी स्थिति में, उसे अपने पार्टनर यानि बीबी या गर्लफ्रैंड को छोडने का मलाल नहीं होता है।

4) जो पार्टनर शादी को गंभीरता से नहीं लेती

4) जो पार्टनर शादी को गंभीरता से नहीं लेती

अगर कोई महिला अपनी शादी को गम्‍भीरता से नहीं लेती है तो उसका पति भी उसे छोड़ देता है। शादी करने के बाद उसे बनाएं रखना होता है, रिश्‍तों को बचाकर रखना होता है ऐसे में रिश्‍तों को हल्‍के में लेना, पार्टनर के बारे में चिंता न करना, उसके स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान न रखना आदि पुरूष को मजबूर कर देता है कि वह अपनी पत्‍नी को छोड़ दे। इस प्रकार कई बार औरतें भी छोडे जाने के लिए जिम्‍मेदार होती है।

5) अगर डॉमिनेट करने वाली पार्टनर हो

5) अगर डॉमिनेट करने वाली पार्टनर हो

दबंग महिलाओं को ऐसी कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। पुरूषों को डॉमिनेन्‍ट करने वाली महिलाएं पसंद नहीं होती है। ऐसे में भी कई बार पुरूष, महिलाओं या गर्लफ्रैंड को छोड़ देते है।

6) अगर महिला बोरिंग हो तो

6) अगर महिला बोरिंग हो तो

जो महिलाएं बोर किस्‍म की होती है, दिलफेंक और मस्‍त लोग उनसे भी अपना रिश्‍ता खत्‍म कर लेते है। क्‍योंकि पुरूषों को हमेशा रोचक और जीवंत लड़कियां या फीमेल पसंद होती है। ऐसी लड़कियां जो बातों से ही अपने पति और ब्‍यॉवफ्रैंड को खुश कर सकें और उन्‍हे बिंदास कम्‍पनी दे सकें।

7) अगर पार्टनर बेवकूफ हो तो

7) अगर पार्टनर बेवकूफ हो तो

बेवकूफ महिलाएं भी पुरूषों के द्वारा छोड़ दी जाती है। पुरूष एक पार्टनर में रोचक, सेक्‍सी और समझदार महिला को ढूंढता है अगर उसे वह न मिलें तो वह ऐसे साथी के साथ न रहने का मन बनाने लगता है और कोई भी सर्पोट मिलने पर फटाक से उससे पीछा छुड़ा लेता है।

 जब पार्टनर पति पर निर्भर रहे तो

जब पार्टनर पति पर निर्भर रहे तो

पुरूषों को आज के दौर में अच्‍छा नहीं लगता है कि महिलाएं उन पर निर्भर रहें। जो महिलाएं अपने बारे में खुद फैसले लें, अपने खर्चे खुद उठा सकें और आत्‍मनिर्भर हों, ऐसी महिलाएं पुरूषों की पहली पसंद बनती है। अगर कोई महिला पार्टनर ऐसी नहीं है तो पुरूष छोडने के बारे जरूर सोचेगा। इन दिनों पुरूष को आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर रहने वाली महिलाएं ज्‍यादा भाती है, इसीलिए घरेलू महिलाओं से उनका मन भर जाता है।

Desktop Bottom Promotion